{"_id":"5c1ba842bdec2256bc428f96","slug":"priyanka-and-nick-jonas-mumbai-wedding-reception-for-bollywood-stars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका-निक के मुंबई रिसेप्शन की सभी तस्वीरें आई सामने, खूब जच रही ये देसी-विदेशी जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका-निक के मुंबई रिसेप्शन की सभी तस्वीरें आई सामने, खूब जच रही ये देसी-विदेशी जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 20 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 34
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त बहुत बिजी हैं। बीते बुधवार ही उन्होंने अपना वेडिंग रिसेप्शन दिया था जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसके बाद रिसेप्शन फिल्म जगत के सितारों के लिए हुआ। जिसकी पहली तस्वीर सामने आ गई थी और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल इस रिसेप्शन में पहुंची हैं और सलमान खान ने भी दस्तक दी। प्रियंका-निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में क्रिश्यियन और हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी...
बता दें कि बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने हाल ही में शादी की है। निक और प्रियंका की शादी की सारी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुईं थी और 4 दिन दोनों के परिवारों ने भरपूर इंजॉय भी किया था। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद दोनों ने 18 फीट का केक भी काटा था।
जाने-माने मशहूर संगीतकार एआर रहमान भी रिसेप्शन में पहुंचे। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका शादी के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी व्यस्त हो गयी हैं। वह फिल्म पिंक इज की स्काई कर रही हैं जिसमें उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर नजर आएंगे।
मुकेश भट्ट पत्नी के साथ पार्टी में पहुंचे। बता दें कि निक, प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं। खबर है कि प्रियंका नया साल (2019) निक के घर अपने ससुराल में मनाएंगी।मुंबई में होने वाले दोनों रिसेप्शन के बाद प्रियंका फिल्म पिंक इज स्काई के लिए वक्त निकालेंगी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' से किनारा कर लिया था जिसके बाद से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि सलमान खान आज होने वाले रिसेप्शन में नहीं आएंगे लेकिन वह आ गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।