फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GoodBye: रिलीज से पहले गुडबाय के मेकर्स का दर्शकों को तोहफा, ओपनिंग डे पर इतने रुपये में मिलेगा फिल्म का टिकट

Mon, 03 Oct 2022 03:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Oct 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
goodbye amitabh bachchan rashmika mandana film ticket price fixed at rs 150 on the release day
गुडबाय फिल्म - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन की बेटी के रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं गुडबाय के मेकर्स दर्शकों को लुभाने के लिए खास ऑफर लेकर आए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने सिने प्रेमियों को एक खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने फिल्म की टिकट की कीमतों को कम कर दिया है। ऐसे में दर्शक कम दाम पर फिल्म देख सकते हैं।

goodbye amitabh bachchan rashmika mandana film ticket price fixed at rs 150 on the release day
गुडबाय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने टिकट की कीमतें कम होने की जानकारी दी है। वीडियो में अमिताभ बच्चन फैंस से कह रहे हैं, '7 अक्टूबर को फिल्म गुडबाय रिलीज होने वाली है। हमने सोचा है कि 7 अक्टूबर को गुडबाय की टिकट की कीमत कुछ खास होगी। ओपनिंग डे पर गुडबाय का टिकट 150 रुपए में मिलेगा'। ऐसे में जो लोग ओपनिंग डे पर गुडबाय देखने के प्लान बना रहे हैं उनके लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है।

Rashmika Mandanna: डांडिया क्वीन के साथ नवरात्रि मनाने पहुंचीं रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी
 

goodbye amitabh bachchan rashmika mandana film ticket price fixed at rs 150 on the release day
गुडबाय - फोटो : सोशल मीडिया

गुडबाय की कहानी एक परिवार और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएंगी, जो दिल को छू लेगी। ये फिल्म दर्शकों को हंसी, गर्मजोशी और आंसुओं से भरे इमोशंस के साथ रोलर-कोस्टर राइड पर ले जाएगी। फिल्म की कहानी में नयापन है, इसलिए उम्मीद की जा रही ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी। ये फिल्म परिवार की महत्वता के बारे में भी बताती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
goodbye amitabh bachchan rashmika mandana film ticket price fixed at rs 150 on the release day
गुडबाय फिल्म की पूरी टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन ने रश्मिका मंदाना के पिता का किरदार निभाया है। नीना गुप्ता मां के किरदार में हैं। फिल्म ने पवैल गुलाटी, अभिषेक खान, साहिल मेहता, पायल थापा अहम रोल में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 7 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। बता दें कि गुड बाय का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed