{"_id":"631737cfd9ba9d3d5240a0f7","slug":"goodbye-trailer-starring-amitabh-bachchan-rashmika-mandanna-neena-gupta-released-it-s-a-complete-family-drama","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Goodbye Trailer: बिग बी और रश्मिका मंदाना की गुडबाय का ट्रेलर रिलीज, दिखी बाप-बेटी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Goodbye Trailer: बिग बी और रश्मिका मंदाना की गुडबाय का ट्रेलर रिलीज, दिखी बाप-बेटी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 06 Sep 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आज यानी मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें दो पीढ़ियों के विचारों के बीच टकराव को बखूबी दिखाया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको कॉमेडी, इमोशन, प्यार और नोकझोंक का भरपूर मसाला देखने को मिलेगा।
2 of 4
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
‘गुडबाय’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह नई और पुरानी पीढ़ी के बीच परंपराओं को लेकर टकराव होता है। यह कहानी एक ऐसे परिवार है, जिसमें अमिताभ बच्चन रश्मिका मंदाना के पिता का किरदार निभा रहे हैं और नीना गुप्ता उनकी पत्नी हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब नीना गुप्ता का निधन हो जाता है और पूरा परिवार बिखर जाता है।
3 of 4
गुडबाय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन सभी रीति रिवाजों के अनुसार अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं, तो बच्चों को ये सब रास नहीं आ रहा है। फिल्म की कहानी का कुल मिलाकर यही है कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाए। फिल्म जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से निपटने वाले हर परिवार को दिखाती है, लेकिन यह धीरे-धीरे एक-दूसरे के लिए होने के महत्व को भी याद दिलाती है। फिल्म का ट्रेलर आपके दिल को छू जाता है और आपको भावनाओं को रोलर-कोस्टर राइड पर ले जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गुडबाय फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
विकास बहल द्वारा निर्देशित और लिखित ‘गुडबाय’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के अलावा सुनील ग्रोवर, एली अवराम, पावेल गुलाटी, अभिषेक कनन और साहिल मेहता भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि ‘गुडबाय’ 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।