फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devrani Jethani 2 Trailer: अयोध्या निवास में मचा नया लंका कांड, दिवाली पर लॉन्च हुआ देवरानी जेठानी 2 का ट्रेलर

Mon, 13 Nov 2023 01:56 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 13 Nov 2023 01:56 PM IST
सार

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत देवरानी और जेठानी के नोक झोंक से होती है। जेठानी कहती है, 'जब काम नाही आवत रहे त काहें इ घर बाट देहलु।' 

विज्ञापन
Gourav Jha Anjana Singh Sanchita Banarjee Starrer Devrani Jethani 2 Trailer launched on Diwali
देवरानी जेठानी 2 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहावत रही है कि दो भाइयों के बीच रिश्ता तभी तक कायम रहता है जब तक दोनों की शादी नहीं होती। शादी से पहले दो भाइयों के बीच राम और लक्षण का रिश्ता ऐसा बदल जाता है कि दोनों भाई एक दूसरे का चेहरा नहीं देखना चाहते। भोजपुरी फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' इसी विषय पर आधारित है। फिल्म 'देवरानी जेठानी' के बाद इसकी सीक्वेल आया है और इसका ट्रेलर दिवाली पर रिलीज किया गया। फिल्म 'देवरानी जेठानी' में जहां काजल राघवानी और रिंकू घोष नजर आई थीं, वहीं इसकी सीक्वेल में संचिता बनर्जी और अंजना सिंह देवरानी और जेठानी की भूमिका में नजर आ रही हैं। 

Gourav Jha Anjana Singh Sanchita Banarjee Starrer Devrani Jethani 2 Trailer launched on Diwali
देवरानी जेठानी 2 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत देवरानी और जेठानी के नोक झोंक से होती है। जेठानी कहती है, 'जब काम नाही आवत रहे त काहें इ घर बाट देहलु।' देवरानी कहती है, 'घर हम नहीं रउआ बाट देहली, ताकि आप क रास्ता साफ हो जाए।'  जेठानी कहती हैं, 'रास्ता त तोहार साफ हो गईल, रातो रात लाखों रुपया मिल गईल गुलछर्रा उड़ावे के।' फिल्म के ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि फिल्म के नायक के पिता अपनी पत्नी से कहते हैं, 'राम लक्ष्मण जइसन दुई बेटवा त देहले बाटू, साथ ही हमरे घर के अयोध्या बना देहलू।' ट्रेलर में दिखाया गया है कि पूरा परिवार बहुत खुश है। तभी लक्ष्मण के लिए एक बड़े घर से रिश्ता आता है।   

दिवाली के मौके पर प्यार लुटाते नजर आए मोनालिसा संग विक्रांत

Gourav Jha Anjana Singh Sanchita Banarjee Starrer Devrani Jethani 2 Trailer launched on Diwali
देवरानी जेठानी 2 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राम और लक्ष्मण के पिता कहते हैं, 'बड़ा घर क लड़की बा, कहीं हमरे घर में आके परिवार में विरोध न पैदा कई दे।' लड़की के पिता कहते हैं,' जब आपके बड़की बहू अयोध्या में आकर राम के खातिर जानकी बन गइल बा, त हमार बिटिया आपके लखन खातिर उर्मिला बन जाई।'  लक्ष्मण  की शादी होती है। घर में देवरानी आती है। जेठानी उसका स्वागत करते हुए कहती है, 'हमार देवरानी एक दम बूटीफूल लागत हई।' देवरानी कहती है, 'बूटीफूल नाही दीदी, ब्यूटीफुल।' जेठानी कहती है,' उह त।' ट्रेलर में दिखया गया है कि धीरे -धीरे देवरानी और जेठानी के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे हैं। बड़ा बेटा अपने पिता से कहता है,'बाबू जी जब से घर में पढ़ल लिखल लड़की आ जाले, घर में दरार पैदा हो जाला।' छोटा भाई अपने बड़े भाई से कहता है, 'छोड़ द दुनो परानी हमार हिस्सा।' दोनों भाइयों के बीच बंटवारा हो जाता है। पिता कहता है, 'दुनो भाई अयोध्या के बाट देहले।'  

शादी के बाद परिणीति ने पति राघव संग मनाई पहली दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
Gourav Jha Anjana Singh Sanchita Banarjee Starrer Devrani Jethani 2 Trailer launched on Diwali
देवरानी जेठानी 2 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर लांच के बारे में फिल्म में जेठानी की भूमिका निभा रही अंजना सिंह कहती हैं, 'देवरानी और जेठानी के बीच रिश्ते तभी मधुर रहते हैं, जब दोनों ससुराल में बहन की तरह रहे। लेकिन छोटी -छोटी बातों को लेकर अहम पैदा हो जाता है और घर में बटवारा हो जाता है। यह बहुत बड़ी समस्या है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे देवरानी और जेठानी के बेच मधुर सम्बन्ध बना रहे।'

विज्ञापन
Gourav Jha Anjana Singh Sanchita Banarjee Starrer Devrani Jethani 2 Trailer launched on Diwali
देवरानी जेठानी 2 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, देवरानी की भूमिका निभा रही  संचिता बनर्जी  कहती हैं, 'यह फिल्म राम लक्ष्मण जैसे दो भाइयों के बीच प्रेम का प्रतीक है। लेकिन ऐसी क्या बात है कि आज शादी के बाद राम की जानकी और लक्षमण की उर्मिला, उर्मिला बनकर क्यों नहीं रह पाती है। देवरानी और जेठानी के बीच अहम क्यों पैदा होता है और इन रिश्तों को कैसे सुधारा जा सकता है। इस बात को इस फिल्म में बहुत ही मार्मिक तरीके से पेश किया गया है।' 

Diwali 2023: किसी ने जलाए पटाखे तो कोई परिवार संग जश्न में डूबा, यूं खास अंदाज में साउथ सितारों ने मनाई दिवाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed