फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म पर सेंसर की कैंची चलने पर भड़के गोविंदा, बोले- 'इंडस्ट्री के कुछ लोग चिढ़ते हैं मुझसे'

Sun, 11 Nov 2018 07:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
govinda get fire over censor board for uncomditional cut in his film
govinda

फिल्म अभिनेता गोविंदा ने अपकमिंग फिल्म ‘रंगीला राजा’ में सेंसर बोर्ड द्वारा कैंची चलाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों का एक समूह है जो उनकी फिल्मों को रिलीज न होने देने के लिए षड़यंत्र रच रहा है।  केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा 20 कट लगाये जाने की खबर के बाद शनिवार शाम को संवाददाता सम्मेलन में गोविंदा ने यह बात कही। 

govinda get fire over censor board for uncomditional cut in his film
govinda

इस फिल्म का निर्माण सीबीएफसी के पूर्व प्रमुख और फिल्मकार पहलाज निहलानी ने किया है। गोविंदा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पिछले नौ साल से हो रहा है, यहां फिल्म उद्योग में लोगों का एक समूह मेरे खिलाफ षड़यंत्र रच रहा है और मेरी फिल्मों को किसी अच्छे मंच पर रिलीज नहीं होने दे रहा है।’  उन्होंने कहा ‘‘या तो मेरी फिल्में रिलीज न हों या फिर उन्हें अच्छे थिएटर या स्क्रीन न मिलें।

govinda get fire over censor board for uncomditional cut in his film
गोविंदा और कृष्णा

इसका ताजा उदाहरण ‘फ्राइडे’ है जो कुछ ही सप्ताह पहले रिलीज हुई थी। इसे मीडिया से बेहतर रिव्यू मिला लेकिन फिल्म थिएटरों से हटा ली गई।’ पहलाज निहलानी की ‘‘इल्जाम’’ से अपने अभिनय की शुरूआत करने वाले गोविंदा ने उनके साथ ‘‘शोला और शबनम’’ तथा ‘‘आंखें’’ में काम किया है और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
govinda get fire over censor board for uncomditional cut in his film
पहलाज निहलानी - फोटो : ANI

इससे पहले NBT में छपी खबर के मुताबिक पहलाज निहलानी ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कई बड़े खुलासे किए हैं। पहलाज निहलानी ने कहा- सेंसर बोर्ड के नए अफसर राजनीतिक पार्टियों वाले लोग हैं, जिन्हे फिल्म देखने का कोई अनुभव और जानकारी नहीं है। तमाम ऐसे सीन हैं, जिन्हे बिना सोचे समझे काट दिया गया है। 'वीरे दी वेडिंग', 'स्त्री', 'मनमर्जियां' जैसी तमाम डबल मीनिंग फिल्मों को सेंसर ने बड़ी आसानी से पास कर दिया है और मेरी फिल्म को लेकर उन्हें समस्या है। 

विज्ञापन
govinda get fire over censor board for uncomditional cut in his film
उड़ता पंजाब

निहलानी ने बताया, मैंने जब सरकार के खिलाफ जाकर फिल्म उड़ता पंजाब को सर्टिफिकेट दे दिया तो मुझे बोर्ड से निकाल दिया गया। मुझे सरकारी लोगों ने उड़ता पंजाब को सेंसर सर्टिफिकेट देने से रोक रखा था। इतना ही नहीं निहलानी ने बताया होम मिनिस्ट्री ने कहा था कि अपने रिस्क पर बजरंगी भाईजान को सेंसर सर्टिफिकेट देना, मेरी सूझ-बूझ की वजह से सलमान की फिल्म रिलीज़ हुई और सुपरहिट हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed