गोविंदा ने हाल ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए। गोविंदा ने बताया कि हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' (Avatar) में उन्हें एक रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया। गोविंदा अपने इस कबूलनामे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
'अवतार' जैसी फिल्म रिजेक्ट करने की बात कर ट्रोल हुए गोविंदा, यूजर्स ने ऐसे-ऐसे कमेंट कर लिए मजे
सोशल मीडिया गोविंदा पर बने मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ ट्वीट्स शेयर किए जा रहे हैं। इन्हें पढ़कर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि गोविंदा का यह कबूलनामा लोगों को कैसा लगा है। लोग गोविंद की फोटो को एडिट कर काफी वायरल कर रहे हैं।
If Govinda was offered the lead role of Avatar my dad was offered the lead role of Sholay and declined it as he did not want to work with @aapkadharam . #Govinda #jhootmatbolo pic.twitter.com/M3wDzWHOes
— Anirban (@AskAnirkira) July 29, 2019
एक यूजर ने ट्वीट शेयर कर लिखा- झूठ मत बोलो। एक ने लिखा- हो सकता है आपने फिल्म का नाम सुझाया हो लेकिन हम ये बात नहीं मान सकते की ये फिल्म आपको ऑफर हुई थी। बता दें अवतार दुनिया की दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 10 साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। अवतार की कमाई 2.7897 बिलियन यूएस डॉलर है।
#Govinda was offered Avatar, and he refused. Do we believe unicorns exist? NO. #JhootMatBolo Y U lie? pic.twitter.com/PoPAk5oagv
— Ranita Sarma (@ranita_sarma) July 30, 2019
गोविंदा ने बताया, मैंने डायरेक्टर से कहा था कि इस फिल्म को बनाने में आपको 7 साल लग जाएंगे। मेरी बात सुनकर वो भड़क गए थे। उन्होंने पूछा कि मैं इतने विश्वास के साथ कैसे कह सकता हूं कि ये फिल्म 7 सालों में पूरी होगी। इस पर मैंने कहा था जिस कल्पना के साथ आप इस फिल्म को बना रहे हैं उसकी कल्पना करना बहुत मुश्किल है।
Joke of the day... #Govinda pic.twitter.com/PlmkWX2jTF
— George Koruth (@fotobaba) July 30, 2019
कमेंट
कमेंट X