फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda Naam Mera: विक्की कौशल को एक और ‘उरी’ की सख्त जरूरत, पढ़िए उनकी फिल्मों का अब तक का पूरा रिपोर्ट कार्ड

Fri, 16 Dec 2022 04:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 16 Dec 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
govinda naam mera release on ott know about vicky kaushal movies box office collection raazi uri bhoot masaan
उरी, मसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्की कौशल की करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स बैनर तले बनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हो गई। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। यह कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित थ्रिलर है। फिल्म में विक्की कौशल कोरियोग्राफर बने हैं और इसे वह एक डांस फिल्म करने की अपनी ख्वाहिश पूरी करने वाली फिल्म बता रहे हैं। फिल्म कैसी बनी है, ये इसी बात से साबित हो जाता है कि सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बनी इस फिल्म को इसके मेकर्स ने ही सिनेमाघरों में रिलीज करने लायक नहीं समझा और इसे सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया। विक्की कौशल को फिल्मों में काम करते हुए लंबा समय बीत रहा है लेकिन सोलो हीरो के तौर पर उनकी पहचान बनना अब भी बाकी है। आइए जानते हैं विक्की कौशल का अब तक का रिपोर्ट कार्ड 

govinda naam mera release on ott know about vicky kaushal movies box office collection raazi uri bhoot masaan
मसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मसान (2015)
फिल्म ‘मसान’ का निर्देशन नीरज घेवन ने किया और फिल्म के निर्माताओं में अनुराग कश्यप से लेकर विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने, मनीष मूंदड़ा, गुनीत मोंगा और शान व्यास तक शामिल रहे। अनुराग कश्यप के जबर्दस्त पीआर के चलते फिल्म कान फिल्म समारोह तक पहुंची और देश दुनिया में इसके बारे में खूब लिखा गया। हालांकि सात करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीन करोड़ 80 लाख के आसपास ही सिमट गया। नीरज घेवन तब से अब भी अपनी अगली फीचर फिल्म के ऐलान की राह देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Prime Video: अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म

govinda naam mera release on ott know about vicky kaushal movies box office collection raazi uri bhoot masaan
जुबान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुबान (2015)
फिल्म 'जुबान' एक युवा लड़के दिलशेर की कहानी है, जो अपना विश्वास खो देता है। फिल्म के निर्देशक मोजेज सिंह और निर्माता गुनीत मोंगा हैं। बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ। इस फिल्म का हो हल्ला खूब हुआ। पीआर मशीनरी ने इस फिल्म को कालजयी फिल्म बताने में कोई कसर नहीं छोड़ा लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मात्र 38 लाख रुपये का ही हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
govinda naam mera release on ott know about vicky kaushal movies box office collection raazi uri bhoot masaan
रमन राघव 2.0 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रमन राघव 2.0 (2016)
अनुराग कश्यप के फेवरिट हीरो बन चुके विक्की कौशल को अनुराग ने फिल्म 'रमन राघव 2.0' में लीड रोल दिया। ये फिल्म उस सीरियल किलर रमन राघव से प्रेरित है जिसने 60 के दशक में मुंबई में कई हत्याएं की थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी सीरियल किलर बने और विक्की कौशल ने पुलिस इंस्पेक्टर। कान फिल्म फेस्टिवल तक ये फिल्म भी ले जाई गई। यहां भारत में जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई दहाई करोड़ तक भी नहीं पहुंची। हालांकि, तीन करोड़ पांच लाख रुपये में बनी फिल्म सात करोड़ रुपये कमाकर हिट फिल्म की श्रेणी में जरूर आ गई।

विज्ञापन
govinda naam mera release on ott know about vicky kaushal movies box office collection raazi uri bhoot masaan
राजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजी (2018)
हरिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर आधारित फिल्म 'राजी' मूल रूप से आलिया भट्ट की फिल्म है। फिल्म में विक्की कौशल पाकिस्तानी सेना के अफसर बने हैं। जासूस के रूप में आलिया भट्ट ने अभिनय के नए प्रतिमान स्थापित किए और यहीं से उनका सफर हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन के लिए शुरू हो गया। मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म का बजट रहा 37 करोड़ रुपये और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ 123 करोड़ 83 लाख रुपये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed