{"_id":"5c4a850ebdec224e364f948e","slug":"govinda-nephew-janmendra-ahuja-funeral-his-son-yashvardhan-and-krushna-abhishek-there","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भतीजे जन्मेंद्र के अंतिम संस्कार में सदमे में नजर आए गोविंदा, हाथ जोड़कर खड़ा रहा बेटा यशवर्धन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भतीजे जन्मेंद्र के अंतिम संस्कार में सदमे में नजर आए गोविंदा, हाथ जोड़कर खड़ा रहा बेटा यशवर्धन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
govinda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोविंदा का परिवार इस समय मुश्किल घड़ी से जूझ रहा है । 24 जनवरी यानी गुरुवार को गोविंदा के भतीजे जन्मेंद्र आहूजा का 34 साल की उम्र में निधन हो गया । जन्मेंद्र बॉलीवुड में डंपी नाम से भी फेमस थे । जन्मेंद्र का निधन सुबह 6.30 बजे हार्ट अटैक से हुआ ।
2 of 5
govinda
जन्मेंद्र के रिश्तेदारों ने बताया कि हार्टअटैक के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई । जन्मेंद्र के निधन की जानकारी गोविंदा की रिश्तेदार और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने दी । उन्होंने बताया, 'यह एक नेचुरल डेथ है । हम सब इस खबर से काफी सदमे में हैं ।'
3 of 5
krushna abhishek
जन्मेंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पारले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि पर हुआ । अंतिम संस्कार में गोविंदा के साथ उनके बेटे यशवर्धन नजर आए । गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
govinda
बता दें कि जन्मेन्द्र आहूजा को उनके पिता कीर्ति कुमार ने अपने घर काम करने वाले महेंद्र और लाली से लीगली गोद लिया था। जन्मेंद्र ने फिल्मों के निर्देशन को अपना पेशा चुना था, वह गीतकार भी थे। उन्होंने गोविंदा के साथ 'जहां जायेगा हमें पाएगा' फिल्म का निर्देशन किया था । साथ ही 'प्यार दीवाना होता है' जैसी फिल्म के गीत भी लिखे थे।
विज्ञापन
5 of 5
govinda
साल 2006 में जन्मेंद्र विवादों में आ गए थे । जन्मेंद्र को उनके दो दोस्तों के साथ पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था । जन्मेंद्र पर आरोप था कि उन्होंने महारष्ट्र के एक मंत्री के पर्सनल असिस्टेंट की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।