{"_id":"61d96fb6c18f32266e3befec","slug":"govinda-revealed-that-when-he-signed-70-films-after-his-debut-success-he-had-to-leave-some-later","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda: गोविंदा ने साक्षात्कार के दौरान किया खुलासा, 10 से ज्यादा फिल्मों को ठुकराने की बताई वजह, पढ़िए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda: गोविंदा ने साक्षात्कार के दौरान किया खुलासा, 10 से ज्यादा फिल्मों को ठुकराने की बताई वजह, पढ़िए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 08 Jan 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोविंदा ने फिल्म 'लव-86' से डेब्यू किया था। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, जिसकी वजह से अभिनेता गोविंदा का अभिनय करियर ऊंचाइयों को छुने लगा। उन्हें बैक-टू-बैक कई फिल्में ऑफर हुईं। उन्होंने कई फिल्में साइन कीं। अपने डेब्यू के बाद महज चार साल में गोविंदा की 40 फिल्में रिलीज हुई। हालांकि एक पुराने साक्षात्कार में, गोविंदा ने खुलासा किया कि उन्होंने 40 नहीं बल्कि 70 से अधिक फिल्में साइन की थीं।
2 of 7
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
1987 में रिलीज हुई फिल्म "घर में राम, गली में श्याम" के सेट पर किए गए एक साक्षात्कार में अभिनेता ने फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह एक ही समय में कई परियोजनाओं पर काम कर रहे थे।
3 of 7
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह साक्षात्कार आईटीएमबी शो के लिए किया गया था। साक्षात्कार के दौरान जब होस्ट ने अभिनेता से पूछा कि क्या अफवाहों में कोई सच्चाई है कि उन्होंने पहली बार सफलता का स्वाद चखने के बाद कई फिल्में साइन की थी, तो गोविंदा ने सिर हिलाया और कहा, "मेरे पास 70 फिल्में थीं।" जब साक्षात्कारकर्ता ने पूछा कि क्या उनका मतलब है कि वह उस समय इतनी सारी फिल्मों में काम कर रहे थे, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, मेरे पास एक समय में 70 फिल्में थीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने समझाया कि उन्हें सभी फिल्मों में अभिनय करने का समय नहीं मिल पा रहा था इसलिए उन्होंने उनमें से कुछ फिल्मों को छोड़ दिया था। “इनमें से 8-10 फिल्मों के निर्माताओं ने फिल्म को बंद करने का फैसला लिया था या शायद 5-6 ने। फिर 4-5 फिल्में डेट्स और शेड्यूलिंग की वजह से मुझे छोड़नी पड़ीं। गोविंदा ने आगे बताया कि एक समय में इतने सारे प्रोजेक्ट करने का मतलब था कि कभी-कभी मैं एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करता था।
विज्ञापन
5 of 7
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इतने कम समय में इतने काम और इतने लोगों के साथ काम करना एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं, गोविंदा ने जवाब दिया, "यह कोई उपलब्धि नहीं है। यह बस होता है। मैं इतना जानता हूं कि किसी-किसी का समय होता है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।