{"_id":"600be9ee6c6ed21d63400eec","slug":"govinda-was-offered-gadar-ek-prem-katha-before-sunny-deol-but-he-refused-the-film-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो हैंडपंप उखाड़ने सनी देओल नहीं बल्कि गोविंदा गए होते पाकिस्तान, जानें क्यों गोविंदा ने ठुकरा दी थी सुपरहिट फिल्म 'गदर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो हैंडपंप उखाड़ने सनी देओल नहीं बल्कि गोविंदा गए होते पाकिस्तान, जानें क्यों गोविंदा ने ठुकरा दी थी सुपरहिट फिल्म 'गदर'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा, सनी देओल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा अब फिल्मों में भले ही ना नजर आते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब पूरे बॉलीवुड पर उनका ही राज था। 80-90 के दशक में गोविंदा ने एक से बढ़कर एक फिल्में की थी जो सुपरहिट होती थी। यहां तक कि एक वक्त ऐसा भी था जब ये कहा जाने लगा था कि अगर गोविंदा फिल्में नहीं करेंगे तो फिल्म इंडस्ट्री बंद हो जाएगी। हालांकि अपने करियर के पीक पर गोविंदा ने भी बहुत सी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था। गोविंदा के हाथ से एक सबसे सुपरहिट फिल्म निकली थी 'गदर' जो सनी देओल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म में से एक साबित हुई।
2 of 5
गदर
- फोटो : Social Media
'गदर एक प्रेम कथा' फिल्म देखने के बाद कोई ये सोच भी नहीं सकता कि इस फिल्म में सनी की जगह कोई और ले सकता है। हालांकि बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि सनी देओल से पहले ये फिल्म गोविंदा को ऑफर की गई थी। एक इंटरव्यू में खुद गोविंदा ने इस बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि 'गदर' के मेकर्स उनके पास इस फिल्म का ऑफर लेकर आए थे। उन्हें फिल्म पसंद भी थी, लेकिन एक खास वजह से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी।
3 of 5
गोविंदा
गोविंदा ने बताया था कि इस फिल्म में तारा सिंह का जो रोल दिखाया गया था उसके लिए वो खुद को उतना फिट नहीं मानते थे। ऐसे में उन्हें लगा कि ये रोल उनकी इमेज से बिल्कुल भी मेल नहीं खाता है और वो इस रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। ये ही वजह थी कि फिल्म की कहानी पसंद होते हुए भी गोविंदा ने ये फिल्म ठुकरा दी और सनी की किस्मत में एक सुपरहिट फिल्म आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गदर एकप्रेमकथा
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल ने फिल्म में सिख तारा सिंह का रोल निभाया था जिसे एक पाकिस्तानी लड़की सकीना से प्यार हो जाता है। हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान उपजी ये प्रेम कहानी किस गदर से गुजरते हुए अंजाम पाती है वो इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Govinda
- फोटो : Social Media
गोविंदा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वो कुछ फिल्मों में नजर भी आए थे, लेकिन उनकी फिल्में चली नहीं। गोविंदा को आखिरी बार 'पार्टनर' और 'भागम भाग' में उनके कॉमिक रोल के लिए पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।