बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) दोनों अलग हो गए हैं। इस बात की घोषणा इन दोनों ने कुछ महीने पहले ही की थी। हालांकि कभी भी इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि इन दोनों ने ये फैसला क्यों लिया। लेकिन अब खबर है कि इन दोनों के बीच अलगाव की वजह अभिनेता की जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री है।
इमरान खान की जिंदगी में आ गई ये महिला, क्या इसी वजह से टूटा अवंतिका संग रिश्ता?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआत में कहा जा रहा था कि इन दोनों के अलग होने की वजह इमरान खान का फ्लॉप करियर है। लेकिन अब ये सभी बातें झूठी बताई जा रही हैं। खबरों के मुताबिक इमरान खान और अवंतिका मलिक के अलग होने की वजह अभिनेता की जिंदगी में आई एक महिला है। इस महिला का नाम लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) बताया जा रहा है।
लेखा वॉशिंगटन इमरान के करीबी दोस्त पाब्लो चटर्जी की पत्नी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले तो इन दोनों के रिश्ते की खबर लेखा के पति को भी नहीं लगी थी। लेकिन इन दोनों के करीबी रिश्ते को देखते हुए लेखा के पति को भी पता चल गया। जिसके बाद इन दोनों का ही परिवार उजड़ गया। खबरें ऐसी भी सामने आ रही हैं कि इमरान ने लेखा के घर के पास ही जगह भी ले ली है।
बताया जा रहा है कि बांद्रा के पाली हिल स्थित एक बिल्डिंग में इमरान ने घर लिया है। हालांकि इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं इमरान और अवंतिका का भी तलाक अब तक हुआ है या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कहा ये जा रहा है कि इन दोनों के तलाक के बाद ही इमरान अपने नए रिश्ते की घोषणा कर देंगे।
बता दें कि इससे पहले अवंतिका अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अपने दुख को बयां कर चुकी हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि, 'मैं हील कर रही हूं। स्मोकिंग-ड्रिंकिंग में डूबने के बजाए, खाने-सोने और परेशान होने के बजाए और परिस्थिति से भागने के बजाए उसका सामना कीजिए। हीलिंग फीलिंग से ही संभव है।'
पढ़ें: Varun Dhawan Wedding: संगीत सेरेमनी से पहले नजर आए वरुण धवन, इन सितारों का लगेगा जमावड़ा