{"_id":"67b3fbb1823b81b05a0cef12","slug":"govinda-wife-sunita-ahuja-has-been-celebrating-her-birthday-alone-for-12-years-also-talk-about-govinda-and-her-2025-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunita Ahuja: 12 साल से अकेले ही जन्मदिन मना रही हैं गोविंदा की पत्नी, बोलीं- 'केक काट के अकेले ही शाम को...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunita Ahuja: 12 साल से अकेले ही जन्मदिन मना रही हैं गोविंदा की पत्नी, बोलीं- 'केक काट के अकेले ही शाम को...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:50 AM IST
सार
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने जन्मदिन मनाने के तरीके और पति गोविंदा से होने वाले झगड़ों को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वे अपना जन्मदिन अकेले ही मनाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा के साथ पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialsunitaahuja
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने किस्सों और बातों के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कामिया जानी के साथ कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में अपनी ही कुछ आदतों को लेकर बात की है। सुनीता ने अपने पति गोविंदा को लेकर भी कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।
Trending Videos
2 of 5
गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1
सुनीता ने कही ये बात
सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्हें शराब से बहुत प्यार है। घर पर उनकी पसंदीदा जगह बार काउंटर है, जहां वह अपनी पसंदीदा ड्रिंक का आनंद लेती हैं। सुनीता ने बताया कि गोविंदा अक्सर लोगों से कहते हैं कि उनके घर में एक "धरम जी" हैं, जो उनके ड्रिंक के प्रति प्यार का जिक्र करता है। सुनीता आहूजा ने कहा कि मैं हर दिन नहीं पीती, केवल रविवार को। यह मेरा चीट डे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सुनीता अहूजा
- फोटो : मैशेबल इंडिया के यूट्यूब चैनल से
अकेले मना रही हैं जन्मदिन
सुनीता ने बताया कि वे पिछले 12 सालों से अकेले ही अपना जन्मदिन मना रही हैं। कई लोग दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाना पसंद करते हैं, लेकिन वो अपने खास दिन को अकेले ही मनाना पसंद करती हैं। सुनीता ने कहा कि ये सारे साल मैंने अपने बच्चों को दे दिए, अब मैं अपने लिए जीना चाहती हूं।
4 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
ऐसे बिताती हैं अपना खास दिन
सुनीता आहूजा ने कहा कि वे अपना खास दिन मंदिर या किसी गुरुद्वारे में प्रार्थना करके शुरू करती हैं, फिर जैसे ही घड़ी में रात के 8 बजते हैं, वह शराब की बोतल खोलती हैं, केक काटती हैं और अकेले ही शाम का आनंद लेती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा से होते थे झगड़े
सुनीता आहूजा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि गोविंदा से उनकी पहली मुलाकात हुई थी, जब वे 9वीं कक्षा में थीं, दोनों में बहुत झगड़े होते थे। गोविंदा ने एक बार उनसे कहा कि बॉब कट के कारण वे टॉमबॉय जैसी लगती हैं। सुनीता ने बताया कि इसके बाद मैंने बालों में तेल लगाना शुरू कर दिया, मेरे बाल घुटनों तक बढ़ गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।