फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बनी थी आमिर खान की ये हीरोइन, ऐसा क्या हुआ जो छोड़ना पड़ा बॉलीवुड

Thu, 24 Aug 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
gracy singh popular with film lagaan now disappear from film industry
ग्रेसी सिंह

इस हीरोइन ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार के साथ काम किया। पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। लेकिन फिर भी ये हीरोइन जल्द ही बॉलीवुड से गायब हो गई। इस एक्ट्रेस का नाम है ग्रेसी सिंह। ग्रेसी ने आमिर खान की फिल्म 'लगान' से खूब नाम कमाया था।

gracy singh popular with film lagaan now disappear from film industry
ग्रेसी सिंह

फिल्‍म 'लगान' के सुपरहिट होने के बाद ग्रेसी सिंह टॉप की एक्‍ट्रेस में शुमार हो गई थीं। ग्रेसी सिंह एक ट्रेंड भरतनाट्यम और ओडिसि डांसर हैं। इसीलिए जब फिल्म 'लगान' के लिए उनका स्क्रीन टेस्ट हुआ था तो उन्हें 'होठों पे ऐसी बात' पर डांस करने को कहा गया था।

पढ़ें- अब ऐसा दिखने लगा है शाहरुख-काजोल का 'बेटा', ये काम कर कमा रहा पैसे

gracy singh popular with film lagaan now disappear from film industry
ग्रेसी सिंह

अपने इस डांस टैलेंट और एक्टिंग की वजह से ग्रेसी को कई फिल्में ऑफर हुईं। उनमें से कई सुपरहिट भी हुईं। लेकिन जल्द ही ग्रेसी ने बॉलीवुड छोड़ दिया। ग्रेसी ने अपने करियर की शुरुआत में एक डांस ग्रुप शुरू किया था। जिसका नाम 'द प्लैनेट' था। 

पढ़ें- सुहाना खान का ये बूट अगर आपके हाथ लग जाए तो हो जाएंगे मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन
gracy singh popular with film lagaan now disappear from film industry
ग्रेसी सिंह

उन्होंने टीवी के सीरियल 'अमानत' से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। 'लगान' के हिट होने के बाद ग्रेसी 'मुन्नाभाई एबीबीएस' और 'संतोषम' में नजर आईं। 

विज्ञापन
gracy singh popular with film lagaan now disappear from film industry
ग्रेसी सिंह

ग्रेसी को फिल्म 'कयामत' में सपना का किरदार भी ऑफर किया गया था। लेकिन फिल्‍म में ग्रेसी को रिवीलिंग कपड़े पहनने थे। इस वजह से ग्रेसी ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद ये रोल नेहा धूपिया को मिल गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed