{"_id":"5c2c9ee7bdec22570156b4b5","slug":"gul-panag-birthday-special-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव लड़ने वाली ये हैं पहली मिस इंडिया, बाइक से अपनी शादी में पहुंचकर सबको कर दिया था हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लोकसभा चुनाव लड़ने वाली ये हैं पहली मिस इंडिया, बाइक से अपनी शादी में पहुंचकर सबको कर दिया था हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 03 Jan 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gul panag
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गुल पनाग आज 40 साल की हो चुकी हैं। 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में जन्मीं गुल पनाग अपने रफ-टफ लुक की वजह से जानी जाती हैं। गुल का असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। उनके पिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं।
2 of 5
गुल पनाग
- फोटो : file photo
पिता की पोस्टिंग की वजह से गुल पनाग का बचपन कई शहरों में बीता है। चंडीगढ़ के बाद उन्होंने लेह, वेलिंग्टन और तमिलनाडु में पढ़ाई पूरी की। गुल पनाग ने साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। यही नहीं 'डिंपल गर्ल' गुल को मिस ब्यूटीफुल स्माइल का ताज भी दिया गया।
3 of 5
gul panag
- फोटो : file photo
गुल पनाग ने साल 2003 में आई फिल्म धूप से डेब्यू किया। उनकी जिस फिल्म को सबसे ज्यादा सराहना मिली वो है- डोर। इसके अलावा उनकी मुख्य फिल्मों में मनोरमा सिक्स फीट अंडर, हैलो, स्ट्रेट और अब तक छप्पन 2 है। गुल पनाग सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और सामाजिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gul panag
- फोटो : amar ujala
गुल पनाग राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वो आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ सीट से बीजेपी की किरण खेर ने जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव लड़ने वाली गुल पनाग पहली मिस इंडिया हैं।
विज्ञापन
5 of 5
gul panag
- फोटो : file photo
गुल पनाग असल जिंदगी में काफी बिंदास और बाइक लवर हैं। 13 मार्च 2011 को उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड ऋषि अत्री से शादी की। वो अपनी शादी में इस अंदाज में पहुंचीं कि सभी देखते रह गए। दरअसल गुल शादी करने के लिए कार या हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि बुलेट पहुंची थीं। ये बुलेट शोले के जय वीरू स्टाइल वाली थी। एक मॉडर्न बहू के अंदाज वाली गुल को इस अवतार में देख सभी उन पर फिदा हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।