{"_id":"5c2c7b51bdec22569e113a91","slug":"throwback-thursday-picture-of-mandakini-in-her-debut-raj-kapoor-ram-teri-ganga-maili","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#Throwbackthursday 'राम तेरी गंगा मैली' में बोल्ड सीन देने वाली मंदाकिनी नहीं थीं फिल्म की पहली पसंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Throwbackthursday 'राम तेरी गंगा मैली' में बोल्ड सीन देने वाली मंदाकिनी नहीं थीं फिल्म की पहली पसंद
बॉलीवुड में शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनका नाम इतिहास में दर्ज है। ऐसी ही एक फिल्म है राम तेरी गंगा मैली। इस फिल्म से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिससे आप जरूर रूबरू होंगे लेकिन कई किस्से ऐसे भी हैं जिनकी जानकारी शायद आपको न हो। तो आइए #Throwbackthursday में आज बात करते हैं राजकपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की।
2 of 5
राम तेरी गंगा मैली
25 जुलाई 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में राजीव कपूर के अपोजिट मंदाकिनी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'राम तेरी गंगा मैली' से डेब्यू करने वाली मंदाकिनी, गंगा के रोल के लिए राज कपूर की पहली पसंद नहीं थी। राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में गंगा के रोल के लिए डिम्पल कपाड़िया का भी स्क्रीन टेस्ट लिया गया। आखिरकार ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी की मंदाकिनी के हिस्से आया।
3 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री
इस फिल्म में झरने के नीचे सफेद झीने कपड़े पहन कर मंदाकिनी के भीगने हुए वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री
साड़ी पहनकर पानी में नहाते हुए मंदाकिनी के इस सीन का काफी विरोध हुआ था, लेकिन फिर भी यह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। फिल्म के टाइटल पर लोग खूब नाराज हुए थे और इसकी रिलीज की शुरुआत से बाद तक हंगामा मचता रहा। दरअसल जिस वक्त ये फिल्म आई उस दौर में फिल्मों में इस तरह के सीन्स फिल्माना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी।
विज्ञापन
5 of 5
मंदाकिनी अभिनेत्री
1994-95 में मंदाकिनी को दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।