{"_id":"5c2c9c73bdec2256a931c654","slug":"kader-khan-mortal-buried-at-midnight-12-according-to-indian-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपुर्द-ए-खाक हुए कादर खान, आखिरी विदाई देने पहुंचे रिश्तेदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपुर्द-ए-खाक हुए कादर खान, आखिरी विदाई देने पहुंचे रिश्तेदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कादर खान के निधन से बॉलीवुड ही नहीं पूरा देश सदमें में हैं। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार ही नहीं बल्कि अपनी लेखनी के भी बड़े पक्के खिलाड़ी थे। उनका निधन बीते साल 31 दिसंबर को हुआ।
टोरंटो में भारतीय समय के अनुसार बुधवार देर रात उन्हें दफनाया गया। बता दें कि रविवार को ही उनके बेटे शाहनवाज अपनी मां के साथ टोरंटो पहुंचे। कादर खान के अंतिम दर्शनों के लिए उनका पूरा परिवार और रिश्तेदार टोरंटो में था।
2 of 6
kader khan
इससे पहले कादर खान के पार्थिव शरीर को दोपहर 12 बजे मस्जिद ले जाया गया । नमाज के बाद दफनाने की प्रक्रिया शुरू की गई । निधन के कुछ देर पहले ही कादर साहब कोमा में चले गए थे ।
3 of 6
कादर खान
- फोटो : पीटीआई
मालूम हो कि कादर खान ने आखिरी बार गुरुवार को खाना खाया था। ये खाना कादर खान की बहू साहिस्ता यानी सरफराज की पत्नी ने बनाया था। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का खाना खाने से मना कर दिया था। साहिस्ता ने उन्हें समझाया कि उनके लिए खाना बहुत जरूरी है लेकिन कादर कुछ भी खाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Kader khan
- फोटो : twitter
कादर खान किसी भी बात का जवाब देने के लिए सिर्फ आंखों से ही इशारा कर रहे थे। यही कादर साहब के आखिरी शब्द भी थे। गुरुवार के बाद से उन्होंने अन्न का एक दाना और पानी तक नहीं पिया था । वो सिर्फ घर का खाना चाहते थे । कादर खान के दोस्त ने कहा, 'वो एक असली पठान थे।'
विज्ञापन
5 of 6
Kader Khan
- फोटो : File Photo
खबर थी कि '5 दिन तक उन्होंने ना कुछ खाया और ना पानी पिया । इसके बावजूद वो 120 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ते रहे। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। जहां अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी तक ने उनके लिए खास ट्वीट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।