{"_id":"5c2ccd2ebdec22571f2ed869","slug":"neha-kakkar-father-sales-samosa-outside-her-daughter-school","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर नेहा कक्क्ड़ ने शेयर किया रुला देने वाला वाकया, बोलीं- 'स्कूल के बाहर समोसे बेचते थे पापा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगर नेहा कक्क्ड़ ने शेयर किया रुला देने वाला वाकया, बोलीं- 'स्कूल के बाहर समोसे बेचते थे पापा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 02 Jan 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
neha kakkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेहा कक्कड़ ने बतौर गायिका बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। वह फिल्मों में ज्यादातर आइटम नंबर सॉन्ग गाकर अपनी पहचान बनाने में कामयाब साबित हुई हैं। हाल ही में एक शो में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा बड़ा वाकया शेयर किया है। इस सीक्रेट्स को जानने के बाद शायद आप भी एक बार को सहम जाए..आइए जानते हैं नेहा कक्कड़ के इस खुलासे के बारे में...
2 of 6
नेहा कक्कड़ जयपुर में
दरअसल, शुरुआती दौर में नेहा की पारिवारिक स्थिति बहुत ही पिछड़ी हुई थी और उनके पिता घर का खर्च चलाने के लिए दिन रात मेहनत किया करते थे। आपको बता दें कि नेहा के पिता ना तो कहीं नौकरी करते थे और ना किसी स्थानीय दुकानों पर काम। नेहा के पिता बच्चों का पेट भरने के लिए स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। ये बात खुद नेहा कक्कड़ ने बताई। उन्होंने कहा कि उनकी बहन जिस स्कूल में पढ़ती थीं उस स्कूल के बाहर उनके पिता समोसे बेचा करते थे जिसके चलते नेहा की बहन को दोस्तों के सामने बहुत शर्मिंदा होना पड़ता था।
3 of 6
नेहा कक्कड़
नेहा ने कहा 'कामयाब होने के बाद जब मैं आज रियलिटी शो में बच्चों को गाते हुए देखती हूं तो मुझे अपने संघर्ष भरे दिन याद आते हैं, हम दिल्ली चले गए जहां मेरे बहन-भाई जागरण में गाया करते थे, मैंने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था, पूरे दिन और रात गाया करते थे जिसके चलते अगले दिन स्कूल भी नहीं जा पाते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
neha kakkar
इससे पहले हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप होने की वजह से नेहा कक्कड़ बीते दिनों से काफी सुर्खियों में थीं। यहां तक कि शो के दौरान हिमांश को याद करके वह रोई भी थीं। इसी शो के दौरान अब नेहा कक्कड़ के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगी। शो के दौरान नेहा कक्कड़ का एक एक्टर ने हाथ मांग लिया जिसे देखकर नेहा हैरान रह गई।
विज्ञापन
5 of 6
नेहा कक्कड़
- फोटो : self
यह पूरा वाकया इंडियन आइडल सीजन 10 के ग्रैंड फिनाले का था। शो के दौरान नेहा ने डांस भी किया। नेहा के परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद शो में मौजूद एक्टर पारितोष त्रिपाठी उनके पास आए और नेहा से कहा आप थक गई होंगी पानी पी लीजिए। तभी नेहा ने पारितोष से कहा कि यह तो झूठा पानी है। नेहा की यह बात सुनकर पारितोष ने कहा जूठा पानी पीने से प्यार बढ़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।