हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर 12 साल बाद 'गुलमोहर' से फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। 'गुलमोहर' में अभिनेत्री मनोज बाजपेयी की मां के किरदार में एक अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। डिज्नी हॉटस्टार पर आनी वाली इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जिसमें अपने ही घर में आखिरी रात बिता रहे परिवार की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म का ट्रेलर दिल को छू लेने वाला है और साथ ही पेचीदा भी है।
Gulmohar: 'ब्रह्मास्त्र' के बाद स्टार स्टूडियोज का एक और फैमिली एंटरटेनर, शर्मिला टैगोर की धमाकेदार वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलमोहर बत्रा परिवार की कहानी है, जो अपनी-अपनी परेशानियों में उलझा हुआ है। एक ओर मां ने घर बेच दिया है, तो पोता परिवार के साथ नहीं रहना चाहता है। मां का कहना है कि सभी अपनी आखिरी होली साथ में मनाकर घर से निकले। इस सबके बीच बाप-बेटे के बीच की खटास भी देखने को मिलती है।
Aamir Khan: आमिर खान ने बताई इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की वजह, बोले- वो मेरा मजाक बनाते हैं...
ट्रेलर की शुरुआत बत्रा परिवार में हो रही किसी पार्टी से होती है। इसके बाद शर्मिला टैगोर पूरे परिवार को बताती हैं कि उन्होंने पोंडेचेरी में एक छोटा सा मकान खरीदा है और अब से वह उधर ही रहेंगी। इस फैसले के बारे में किसी को कुछ नहीं पता और ऐसे ही बत्रा साहब को अपने बेटे के साथ में न रहने के बारे में भी पता चलता है। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती और सभी अपने रिश्तों के भवर में जूझते नजर आते हैं।
Kangana Ranaut : पंगा गर्ल कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, इस बात पर एक्टर को कहा 'बेचारा'
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा की वैश्विक सफलता के बाद स्टार स्टूडियोज 'गुलमोहर' लेकर आया है। 'गुलमोहर' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शर्मिला टैगोर, मनोज वाजपेयी, सिमरन, सूरज शर्मा और अमोल पालेकर मुख्य भूमिका में हैं। राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित और अर्पिता मुखर्जी, राहुल वी चित्तेला द्वारा लिखित यह फिल्म 3 मार्च से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी।