फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Udhas: जब पड़ोसन को देख पंकज ने रखा इश्क के बादल पर पांव, फिर ऐसे तय किया शादी तक का सफर

Sat, 11 Feb 2023 10:25 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 11 Feb 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
Ghazal Singer Pankaj Udhas and farida udhas wedding anniversary know about there beautiful love story
पंकज उधास और फरीदा उधास - फोटो : अमर उजाला

अपनी मखमली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पंकज उधास आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे है। पंकज ने गजल की दुनिया में खूब नाम कमाया। उनकी लव लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। तो चलिए आज उनकी  शादी की सालगिरह के मौके पर आपको रूबरू कराते हैं उनकी प्यारी सी लव स्टोरी से...

Ghazal Singer Pankaj Udhas and farida udhas wedding anniversary know about there beautiful love story
पंकज उधास और फरीदा उधास - फोटो : सोशल मीडिया

गजल गायक पंकज उधास अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। तो बात 70 के दशक की है। जब पंकज ने अपने पड़ोसी के घर में फरीदा (जो अब उनकी वाइफ हैं) को पहली बार देखा और देखते ही उनको दिल दे बैठे। पड़ोसी ने ही पंकज और फरीदा की मुलाकात करवाई थी। उस वक्त पंकज ग्रेजुएशन कर रहे थे और फरीदा एयर होस्टेस थीं। दोनों में दोस्ती हुई और मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। कुछ ही महीनों में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। जब पंकज ने अपने परिवार को फरीदा के बारे में बताया तो  पंकज की फैमिली का रिएक्शन उनके और फरीदा के रिलेशन को लेकर पॉजिटिव था। लेकिन फरीदा चूंकि पारसी कम्युनिटी से थी, इसलिए उनके पेरेंट्स को ऑब्जेक्शन था। इसकी वजह ये थी कि उनकी कम्युनिटी में जाति से बाहर शादी करने पर पाबंदी थी। इस वजह से पंकज और फरीदा ने तय किया कि शादी तभी करेंगे, जब दोनों के पेरेंट्स का आशीर्वाद मिलेगा। पंकज, फरीदा के पिता से मिले, जो रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर थे। काफी मनाने के बाद पंकज से मिलकर उन्होंने कहा यदि आप दोनों को ऐसा लगता है कि आप एक-साथ खुश रहेंगे तो आगे बढ़ें और शादी करें। अब दोनों की दो बेटियां हैं नायाब और रेवा।

यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़कीं पत्नी आलिया, पोस्ट साझा कर कह दी ऐसी बात

Ghazal Singer Pankaj Udhas and farida udhas wedding anniversary know about there beautiful love story
पंकज उधास और फरीदा उधास - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें पंकज के करियर के शुरुआत की तो पंकज उधास के घर में शुरू से ही संगीत का माहौल था। उनके बड़े भाई मनहर उधास भी मशहूर पार्श्वगायक हैं। पंकज उधास के संगीत प्रेम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज सात साल की उम्र में वह गाने लगे थे। हालांकि शुरुआत में वह सिर्फ शौकिया तौर पर ही गाया करते थे लेकिन उनके इस टैलेंट को भाई मनहर ने पहचान लिया और उन्हें इस राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। दरअसल बड़े भाई मनहर भी गाया करते थे और पंकज को वह अपने साथ समारोह में अपने साथ ले जाते थे।

यह भी पढ़ें: सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सिमरन को याद आए सुशांत, बोलीं- अधूरा रह गया उनका यह वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazal Singer Pankaj Udhas and farida udhas wedding anniversary know about there beautiful love story
पंकज उधास और फरीदा उधास - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज उधास ने अपना पहला गाना भारत-चीन युद्ध के दौरान गाया था, जो 'ऐ मेरे वतन के लोगों' था। इस गाने के लिए उन्हें एक दर्शक ने प्राइज के तौर पर 51 रुपए का इनाम दिया था। यह गाना लोगों को इतना पसंद आया कि इसे सुनते- सुनते लोग रोने लगे थे। इसके बाद उन्होंने गजल गायकी की दुनिया में कदम रखा। और साल 1980 में अपना पहला एल्बम आहट नाम से निकाला। पहला एल्बम लॉन्च होते ही उन्हें बॉलीवुड से सिंगिंग के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने 1981 में एल्बम तरन्नुम और 1982 में महफिल लॉन्च किया। उन्होंने लगभग 40 एल्बम बनाएं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान-संजय लीला भंसाली के झगड़े के कारण बंद हुई 'इंशाअल्लाह', भाईजान ने गुस्से में छोड़ा था सेट

विज्ञापन
Ghazal Singer Pankaj Udhas and farida udhas wedding anniversary know about there beautiful love story
पंकज उधास - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज उधास की सिने करियर की शुरुआत 1972 में प्रदर्शित फिल्म कामना से हुई लेकिन कमजोर कहानी और निर्देशन के कारण फिल्म बुरी तरह असफल साबित हुई। इसके बाद गजल गायक बनने के उद्देश्य से उन्होंने उर्दू की तालीम हासिल करनी शुरू कर दी। पंकज उधास ने लगभग दस महीने तक टोरंटो रेडियो और दूरदर्शन में गाना गाया। इस बीच कैसेट कंपनी के मालिक मीरचंदानी से उनकी मुलाकात हुई और उन्हें अपनी नई एलबम आहट में पार्श्वगायन का अवसर दिया। यह अलबम श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। साल 1986 में प्रदर्शित फिल्म ‘नाम’ पंकज उधास के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है। यूं तो इस फिल्म के लगभग सभी गीत सुपरहिट साबित हुए लेकिन उनकी मखमली आवाज में 'चिट्ठी आई है' आज भी श्रोताओं की आंखों को नम कर देती है।

यह भी पढ़ें: बनने जा रही भारतरत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक, अन्नू कपूर निभाएंगे मुख्य भूमिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed