फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'ट्वीट के बाद व्हाट्सएप पर क्यों...', फिल्मफेयर मामले पर इस अभिनेता ने ली निर्देशक की चुटकी

Fri, 28 Apr 2023 02:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Apr 2023 02:20 PM IST
विज्ञापन
gulshan devaiah said vivek agnihotri spread news on whatsapp about his refusal to be part of filmfare awards
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स के बाद जमकर सुर्खियों में आए इस फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल बीते दिनों निर्माता की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को फिल्मफेयर नॉमिनेशंस में 7 अलग-अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया, लेकिन उन्होंने अवॉर्ड शो से कुछ घंटे पहले ही इसका बहिष्कार करते हुए ट्वीट किया था। कंगना के बाद विवेक अग्निहोत्री ने यह कदम उठाया था। अब हाल ही में अभिनेता गुलशन देवैया ने विवेक अग्निहोत्री की पोल खोली है। 

gulshan devaiah said vivek agnihotri spread news on whatsapp about his refusal to be part of filmfare awards
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

बीते दिनों विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि विवेक अग्निहोत्री ने विनम्र अंदाज में 'अनैतिक' और 'सिनेमा विरोधी' अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। इस मामले पर हंटर फिल्म में नजर आ चुके अभिनेता गुलशन देवैया ने रिट्वीट किया है। 

इसे भी पढ़ें- द माइंड दैट मैटर्स: महिलाओं से भेदभाव के खिलाफ संघर्ष और सफलता की कहानी बयां करती है यह डॉक्यूमेंट्री

gulshan devaiah said vivek agnihotri spread news on whatsapp about his refusal to be part of filmfare awards
गुलशन देवैया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा, 'डियर गुड सर, एक छोटा सा संदेह है... आपने अपने अवॉर्ड को लेकर विनम्र से इंकार करने वाली बात को ट्वीट किया और उसे व्हाट्सएप पर अपने कांटेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को भेज दिया। मैं लकी हूं कि मैं भी आपकी लिस्ट में हूं, तो मुझे भी यह मैसेज मिला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
gulshan devaiah said vivek agnihotri spread news on whatsapp about his refusal to be part of filmfare awards
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुलशन देवैया ने आगे कहा, 'सर आपका धन्यवाद, आपके मैसेज देखकर मुझे हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन क्यों? नहीं, नहीं सर.. मेरा मतलब ये है कि आप जो ट्वीट कर रहे हैं उसे आप बिल्कुल करें, लेकिन उसे आप अपने व्हाट्सएप कांटेक्ट लिस्ट में क्यों भेज रहे हैं।'

विज्ञापन
gulshan devaiah said vivek agnihotri spread news on whatsapp about his refusal to be part of filmfare awards
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिन विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'फिल्मफेयर के अनुसार सितारों के अलावा किसी का कोई चेहरा नहीं है। फिल्मफेयर की अनैतिक और चापलूस दुनिया में संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या जैसे निर्देशकों का कोई चेहरा नहीं है। फिल्मफेयर के लिए भंसाली का चेहरा आलिया भट्ट हैं, बड़जात्या का चेहरा अमिताभ बच्चन हैं और अनीस बज्मी का चेहरा कार्तिक आर्यन हैं। ऐसा नहीं है कि फिल्ममेकर्स का सम्मान इन पुरस्कारों से तय होता है, लेकिन यह अपमानजनक प्रक्रिया बंद होनी चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed