एक छोटी सी म्यूजिक कैसेट कंपनी से बिजनेस की शुरुआत करने वाले गुलशन कुमार ने म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया था, लेकिन दिल्ली के एक छोटे से इलाके से मुंबई पर राज करने वाले गुलशन कुमार की सफलता कई लोगों को रास नहीं आई और उनकी हत्या कर दी गई। 12 अगस्त को गुलशन कुमार की पुण्यतिथि होती है। 12 अगस्त 1997 को गुलशन कुमार को अंधेरी वेस्ट के एक मंदिर के सामने गोली मार दी गई थी। 9 जनवरी 2001 को विनोद जगताप ने कुबूल किया कि उसने ही गुलशन कुमार को गोली मारी। 29 अप्रैल 2002 को विनोद जगताप को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
{"_id":"5d5001298ebc3e6ca72d63d1","slug":"gulshan-kumar-death-anniversary-here-are-story-of-cassette-king","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी चोरी का आरोप तो कभी अंडरवर्ल्ड से धमकी, जूस बेचने वाले गुलशन कुमार ऐसे बने थे 'कैसेट किंग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी चोरी का आरोप तो कभी अंडरवर्ल्ड से धमकी, जूस बेचने वाले गुलशन कुमार ऐसे बने थे 'कैसेट किंग'
Mon, 12 Aug 2019 05:03 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 12 Aug 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
gulshan kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
gulshan kumar
बचपन में गुलशन कुमार जूस की दुकान पर अपने पिता का हाथ बंटाते थे और यहीं से उनका बिजनेस में इंट्रेस्ट हो गया और इस कमाई से उन्होंने कई अच्छे काम किए। गुलशन कुमार ने अपने धन का एक हिस्सा समाज सेवा के लिए दान करके एक मिसाल कायम की। उन्होंने वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की जो आज भी तीर्थयात्रियों के लिए नि: शुल्क भोजन उपलब्ध कराता है।
Gulshan Kumar
- फोटो : social media
सफलता के दौर में गुलशन कुमार पर चोरी का आरोप लगाया गया था। रेडिफ के अनुसार, उन्होंने लोकप्रिय साउंडट्रैक की कम लागत वाली प्रतियां बेचीं लेकिन जब इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आरोपों से इनकार कर दिया। कहा जाता है उस दौर में जब एक कैसेट 25 से 30 रुपये में बिका करते थे, गुलशन कुमार अपने कैसेट को 15 से 17 रुपये में बेचते थे। गुलशन कुमार पूरी शिद्दत से म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग बनना चाहते थे और किस्मत उनकी मदद कर रही थी।
बिहार में जन्मी ये पांच अभिनेत्रियां दुनियाभर में छाईं, एक फिल्में छोड़ संभाल रही करोड़ों का बिजनेस
बिहार में जन्मी ये पांच अभिनेत्रियां दुनियाभर में छाईं, एक फिल्में छोड़ संभाल रही करोड़ों का बिजनेस
विज्ञापन
विज्ञापन
gulshan kumar
महज 10 साल में ही गुलशन कुमार ने टी सीरिज के बिजनेस को 350 मिलियन तक पहुंचाया था। गुलशन कुमार ने सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू जैसे कई सिंगर्स को लॉन्च भी किया। उन्होंने अपने भाई कृष्णन कुमार दुआ को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया लेकिन वह सफल न हो सके।
विज्ञापन
gulshan kumar
साल 1992 में गुलशन कुमार भारत के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स बन गए थे। एक बार जब अबु सलेम ने गुलशन कुमार से हर महीने 5 लाख रुपए देने के लिए कहा तो गुलशन कुमार ने इनकार करते हुए कहा था कि इतने रुपए देकर वो वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे। उन दिनों D कंपनी का आतंक इंडस्ट्री में बढ़ रहा था। फिल्मों की कहानी से लेकर कास्टिंग तक भाई के फोन पर बदल जाती थी। इसके बाद से ही वह अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए।