फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैज की नज्म को राष्ट्र विरोधी बताने पर आया गुलजार का बयान, कह दी ऐसी बात

Sat, 04 Jan 2020 02:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 04 Jan 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
gulzar reacts on faiz ahmad faiz controversy iit kanpur
gulzar - फोटो : Social Media

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वाले जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आईआईटी कानपुर में 17 दिसंबर को हुए प्रदर्शन का मामला गरमा गया है। कई प्रोफेसरों ने शिकायत की थी प्रदर्शनकारी छात्रों ने विरोध जताने के लिए पाकिस्तानी शायर फैज अहमद की नज्म ‘हम देखेंगे, लाजिम है हम भी देखेंगे...’ गाई थी, जोकि हिंदू और राष्ट्र विरोधी है। इस मामले ने तूल पकड़ा और राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक ने इस पर अपनी प्रतक्रिया दी। अब इस विवाद पर मशहूर गीतकार गुलजार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि फैज साहब पर इल्जाम लगाना गलत है।

gulzar reacts on faiz ahmad faiz controversy iit kanpur
गुलजार

गुलजार ने कहा, 'फैज साहब एशिया के सबसे बड़े शायरों में से एक हैं। वो टाइम्स ऑफ पाकिस्तान के एडिटर रह चुके हैं, कम्युनिस्ट पार्टी के लीडर रह चुके हैं। उस स्तर के शायर, जो प्रोगेसिव मूवमेंट के संस्थापक भी रहे, उस आदमी को महजब के आधार पर इस तरह का इल्जाम देना मुनासिब नहीं लगता। ये मतलब उन लोगों के लिए गलत है, जो ऐसा कर रहे हैं।'

gulzar reacts on faiz ahmad faiz controversy iit kanpur
gulzar

उन्होंने आगे कहा, 'फैज अहमद फैज को सब जानते हैं और उन्होंने जिया उल हक के जमाने में लिखी. अगर नज्म को आउट ऑफ कॉन्टेस्ट प्लेस कर दें, तो इसमें नज्म पर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते। यह गलती उनकी है, जो इस तरह की बात कर रहे हैं। एक कविता, एक शेर या कुछ भी लिखा गया है, उसे एक सही परिपेक्ष्य में देखना जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
gulzar reacts on faiz ahmad faiz controversy iit kanpur
जावेद अख्तर - फोटो : Twitter

इससे पहले इस विवाद पर जावेद अख्तर ने कहा था कि फैज अहमद फैज को 'हिंदू विरोधी' कहना इतना बेतुका और मजाकिया है कि इसके बारे में गंभीरता से बात करना मुश्किल है। अख्तर ने कहा कि फैज ने अपना आधा जीवन पाकिस्तान के बाहर गुजारा, उन्हें वहां पाकिस्तानी विरोधी कहा गया। 'हम देखेंग' नज्म उन्होंने जियाउल हक की सांप्रदायिक, प्रतिगामी और कट्टरपंथी सरकार के खिलाफ लिखा था।

मुश्किल में फंसीं सपना चौधरी, इस मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed