फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guns and Gulaabs: राजकुमार राव-दुलकर सलमान की 'गंस एंड गुलाब्स' का दमदार टीजर रिलीज, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Sat, 24 Sep 2022 04:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Sep 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Guns And Gulaabs starring Rajkummar Rao Dulquer Salmaan Teaser Release
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'गन्स एंड गुलाब्स' का टीजर आ गया है। यह एक डार्क कॉमेडी है जिसमें उनके साथ दुलकर सलमान भी नजर आने वाले हैं।  नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का टीजर काफी दमदार है। टीजर में इस तथ्य को दिखाने की कोशिश की गई है कि हर व्यक्ति में एक स्याह पक्ष है और इसे अंदर रखा जाना बेहतर है। इस सीरीज में गुलशन देवैया और आदर्श गौरव भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।


Urfi Javed: उर्फी जावेद के नए लुक ने किया फैंस को हैरान, लोग बोले- राज कुंद्रा की बहन

Guns And Gulaabs starring Rajkummar Rao Dulquer Salmaan Teaser Release
राज डीके के साथ राकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है। टीजर को देखने के बाद आपको पुरानी हिंदी फिल्मों की याद जरूर आएगी क्योंकि टीजर में रेट्रो वाइब रखी गई है। 80 और 90 के दशक की फिल्मों जैसी 'डायलॉग बाजी' और बैकग्राउंड स्कोर सुनकर आपकी पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी । टीजर में राजकुमार राव किसी पर हमला करते हुए नजर आते हैं, जबकि वॉयस-ओवर किसी के अंधेरे पक्ष को बाहर नहीं आने देने की बात सुनने को मिलती है। टीजर हमें दुलकर और गौरव की झलक भी दिखाता है।
Hema Malini: क्या कंगना रणौत लड़ने वाली हैं चुनाव? हेमा मालिनी ने राखी सावंत के उदाहरण के साथ दिया यह जवाब

Guns And Gulaabs starring Rajkummar Rao Dulquer Salmaan Teaser Release
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सलमान इस सीरीज में एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म चुप रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ सनी देओल भी नजर आए हैं। आर बल्कि के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, 'गन्स एंड गुलाब्स' की बात करें तो राजकुमार राव ने इसका टीजर अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, 'गुड लक सर...अब और इंतजार नहीं कर सकता।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस सीरीज को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

विज्ञापन
विज्ञापन
Guns And Gulaabs starring Rajkummar Rao Dulquer Salmaan Teaser Release
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव आखिरी बार 'हिट: द फर्स्ट केस' में नजर आए थे। यह साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिंदी रीमेक थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर सकी थी। वहीं, इसके निर्देशक की बात करें तो राज और डीके ने 'द फैमिली मैन' के बाद लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। यही वजह है कि नेटिजन को इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।
Brahmastra New Song: ब्रह्मास्त्र के निर्माताओं का एक और दांव, रिलीज किया नया गाना 'रसिया'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed