फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस निर्देशक की करीबी रिश्तेदार का कोरोना से निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Mon, 20 Apr 2020 09:16 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 20 Apr 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Gurinder Chadha aunt passes away due to coronavirus complications
gurinder chadha - फोटो : social media

निर्देशक गुरिंदर चड्ढा की बुआ का कोरोना वायरस से रविवार को इंग्लैंड में निधन हो गया। गुरिंदर चड्ढा ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। गुरिंदर चड्ढा ने बताया कि उनके आखिरी समय में उनके परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं था।

Gurinder Chadha aunt passes away due to coronavirus complications
gurinder chadha - फोटो : social media
वीडियो कॉल के जरिए उनके बच्चों ने प्रार्थना की थी। गुरिंदर ने इंग्लैंड के अस्पताल और मेडिकल स्टाफ का भी शुक्रिया कहा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 'आज हमने प्यारी बुआजी को कोविड 19 की जटिलताओं की वजह से अलविदा कह दिया।'
Gurinder Chadha aunt passes away due to coronavirus complications
गुरिंदर चड्ढा की बुआ - फोटो : सोशल मीडिया
गुरिंदर चड्ढा आगे लिखती हैं, 'वह मेरे डैड की सबसे छोटी बहन थीं। हमारे लिए दुख की बात है कि उनके आखिरी पलों में उनके साथ परिवार का कोई भी सदस्य वहां नहीं हो सकता था। अस्पताल की दो नर्सें उनके साथ थीं जिन्होंने सिखों से जुड़ी प्रार्थनाएं की जिससे उनकी आत्मा को शांति मिले।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Today we said goodbye to my dearest bhuaji /aunt from #covi̇d19 complications. She was my dads little sister She is the aunt sitting down in these final pictures from #viceroyshouse and doted on me. She survived the Partiton of India and sadly for us, her family no one could be with her in person in her final moments 😢 BUT two nurses in the Surrey hospital held her hand, FaceTimed her children who all chanted Sikh prayers during which her soul departed. God bless the #nhsheroes who made my dear aunts passing humane. 🙏🙏🙏

A post shared by Gurinder Chadha, OBE (@gurinder.chadha) on



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurinder Chadha aunt passes away due to coronavirus complications
गुरिंदर चड्ढा - फोटो : social media

गुरिंदर चड्ढा भारतीय मूल की इंग्लिश फिल्म निर्देशक हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में इंग्लैंड में रह रहे भारतीयों पर आधारित होती हैं। गुरिंदर चड्ढा की मुख्य फिल्मों में 'भाजी ऑन द बीच', 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'ब्राइड एंड प्रेज्यूडियस' और 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस' हैं।

विज्ञापन
Gurinder Chadha aunt passes away due to coronavirus complications
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बता दें कि पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। इस वायरस से अब तक एक लाख 60 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं और 23 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि पांच लाख 97 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। यूरोप में अब तक मरने वालों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। 

'विकी डोनर' के आठ साल पूरे होने पर बोले आयुष्मान खुराना, ‘मैंने आंसुओं से चुकाई कामयाबी की कीमत’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed