{"_id":"6523d28af9411372360a53f7","slug":"guru-dutt-death-anniversary-know-unknow-facts-about-actor-life-and-career-2023-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Guru Dutt: प्यार, पैसा, कामयाबी, जानिए सब कुछ होने के बावजूद क्यों ताउम्र बेचैन रहे गुरुदत्त!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Guru Dutt: प्यार, पैसा, कामयाबी, जानिए सब कुछ होने के बावजूद क्यों ताउम्र बेचैन रहे गुरुदत्त!
50 से 60 के दशक में बेहतरीन फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को गुलजार करने वाले फिल्ममेकर गुरुदत्त ने जिंदगी के हर रंग देखे। गुरुदत्त ने करियर में शानदार फिल्मों के निर्माण के साथ ही अपने अभिनय का भी लोहा मनवाया। हालांकि, रंगमंच के इस दिग्गज खिलाड़ी ने महज 39 की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। एक काबिल-ए-तारीफ फिल्ममेकर, अभिनेता, प्रोड्यूसर और राइटर होने के बावजूद गुरुदत्त ने दो दफा अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी। गुरुदत्त सब कुछ होने के बावजूद भी ताउम्र बेचैन रहे थे। आखिर क्या था जो गुरुदत्त को जीवन में सबकुछ रहते हुए भी शांति नहीं थी, चलिए जान लेते हैं-
2 of 5
गुरुदत्त
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय सिनेमा में मिसाल बन चुके गुरुदत्त एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपने जीवन को सिनेमा का पर्दा समझा और उसमें ही अपना सब कुछ झोंक दिया। उनके अंदर एक अजीब सी बेचैनी थी। पर्दे पर कुछ अद्भुत और अद्वितीय रचने की बेचैनी। गुरुदत्त अपने आप में सिनेमा का महाविद्यालय थे। उनकी तीन क्लासिक फिल्में 'साहिब बीवी और गुलाम', 'प्यासा' और 'कागज के फूल' को टेक्स्ट बुक का दर्जा प्राप्त है।
3 of 5
गुरुदत्त
- फोटो : गुरुदत्त
गुरुदत्त ने साल 1946 में प्रभात स्टूडियो की एक फिल्म 'हम एक हैं' से बतौर कोरियोग्राफर अपना फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद अभिनेता को फिल्म में एक्टिंग करने का मौका भी मिला था। अभिनेता का करियर आगे बढ़ ही रहा था कि साल 1951 में देवानंद की फिल्म 'बाजी' की सक्सेस के बाद गुरु दत्त की मुलाकात गीता दत्त से हुई। इस फिल्म के दौरान दोनों करीब आए और साल 1953 में उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुरुदत्त
- फोटो : गुरुदत्त
गुरुदत्त अपनी शादी शुदा जिंदगी से काफी खुश थे और करियर में आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात वहीदा रहमान से हुई। ऐसा कहा जाता है कि वहीदा रहमान और गुरुदत्त एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन गुरु दत्त पहले से ही शादीशुदा थे। वहीदा रहमान को लेकर गुरुदत्त और गीता दत्त में आए दिन झगड़े होते रहते थे। साल 1957 में दोनों की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
गुरुदत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले गुरुदत्त उस वक्त दिवालिया हो गए, जब उनकी फिल्म 'कागज के फूल' फ्लॉप हो गई। एक तरफ निजी जिंदगी की परेशानियां। वहीं, दूसरी ओर प्रोफेशनल लाइफ में नुकसान की वजह से गुरुदत्त बिल्कुल टूट चुके थे। उन्होंने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 39 साल की उम्र में गुरु दत्त अपने बेडरूम में मृत पाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।