फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान की 'ब्लैकमेल' के लिए गुरु रंधावा ने फिर गाया 'पटोला', बन सकता है साल का पार्टी एंथम..

Tue, 06 Mar 2018 09:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Guru Randhawa sings patola for irrfan khan's blackmail, song releases
इरफान खान की आने वाली फिल्म ब्लैकमेल के ट्रेलर लॉन्च के बाद फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म से पहले इरफान की इस फिल्म का दूसरा गाना रिलीज किया गया है। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के ही सॉन्ग 'पटोला' को इस बार रीक्रिएट किया गया है। पुराने हिट गानों को रीक्रिएट करने का ट्रेंड पहले से ही चल रहा है। 

 
Guru Randhawa sings patola for irrfan khan's blackmail, song releases
'पटोला' के इस नए वर्जन को इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी पर फिल्माया गया है। गाने में इरफान दूल्हे के वेश में शादी के मंडप में खड़े हुए हैं। गुरु रंधावा ने इसे एक फ्रेश फील के साथ गाया है। यह तय है कि पटोला इस साल का पार्टी सॉन्ग बनने वाला है। यही वजह है कि गाने की रिलीज के बाद अब तक करीब 35 लाख व्यूज हो चुके हैं। 
Guru Randhawa sings patola for irrfan khan's blackmail, song releases
'पटोला', इरफान और गुरु का एक साथ दूसरा गाना है। इससे पहले दोनों 'हिंदी मीडियम' के गाने 'सूट सूट' में नजर आए थे। बहरहाल, फिल्म 'ब्लैकमेल' का यह दूसरा गाना है। फिल्म के पहले गाने 'हैप्पी हैप्पी' में इरफान रैपर बादशाह के साथ दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Randhawa sings patola for irrfan khan's blackmail, song releases
फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म एक कॉमेडी है जिसका ट्रेलर 22 फरवरी को रिलीज हुआ था। इस कॉमेडी को डायरेक्ट किया है अभिनव राव ने जो डेल्ही बेली जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में इरफान और कीर्ति के अलावा दिव्या और अरुणोदय सिंह भी अहम किरदारों में दिखेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed