{"_id":"5a9d0dae4f1c1b0d658b59dd","slug":"karan-johar-decides-to-not-make-shiddat-without-sridevi-after-her-untimely-demise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन के बाद इमोशनल करण जौहर का बड़ा फैसला, अब कभी नहीं बनाएंगे ये फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन के बाद इमोशनल करण जौहर का बड़ा फैसला, अब कभी नहीं बनाएंगे ये फिल्म
Tue, 06 Mar 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर का श्रीदेवी और उनके परिवार के करीबी होने की बात किसी से छुपी हुई नहीं है। करण, श्रीदेवी के फैन होने के साथ-साथ बहुत अच्छे दोस्त भी रहे हैं। सब जानते हैं कि करण, श्रीदेवी के साथ फिल्म शिद्दत बनाना चाहते थे। बहुत सालों से करण ऐसी स्क्रिप्ट खोज रहे थे और आखिर में उन्हें एक कहानी मिल भी गई। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अब करण ने एक बड़ा फैसला लिया है।
2 of 4
फिल्म पर काम शुरू होने से पहले श्रीदेवी के निधन के बाद करण का उनके साथ काम करने का सपना टूट गया। करण ने इसके बाद फैसला किया है कि अब वे शिद्दत नहीं बनाएंगे। करण ने श्रीदेवी के बिना यह फिल्म बनाने का इरादा छोड़ दिया है। वे अब इस फिल्म को किसी और के साथ भी नहीं बनाएंगे।
3 of 4
करण ने 'शिद्दत' में श्रीदेवी के अलावा संजय दत्त, वरुण धवन और आलिया भट्ट का नाम फाइनल कर रखा था। फिल्म का निर्देशन '2 स्टेट्स' बनाने वाले निर्देशक अभिषेक वर्मन करने वाले थे। श्रीदेवी के अचानक इस तरह जाने से करण अब तक सदमे में हैं। वे श्रीदेवी के काफी करीब थे, इसलिए श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को धड़क से खुद लॉन्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त और श्रीदेवी की जोड़ी दिखने वाली थी। ये दोनों 1993 में फिल्म 'गुमराह' में एक साथ नजर आए थे लेकिन अब ये जोड़ी दोबारा पर्दे पर नजर नहीं आ सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।