{"_id":"5a9d180d4f1c1b4e588bbdbb","slug":"nawazuddin-siddiqui-shares-picture-with-uddhav-and-aditya-thackeray-for-bal-thackeray-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे नवाजुद्दीन, ट्विटर पर तस्वीर के साथ शेयर की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे नवाजुद्दीन, ट्विटर पर तस्वीर के साथ शेयर की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में बहुत सी यादगार फिल्में देने वाले नवाज ने कई गजब के रोल निभाए हैं।आजकल नवाज ने खास तैयारी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित बायोपिक 'ठाकरे' की तैयारी शुरू कर दी है। बायोपिक में शीर्ष भूमिका निभा रहे नवाजुद्दीन ने ट्विटर पर बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे और उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे और अन्य लोगों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
तस्वीर के साथ नवाजुद्दीन ने लिखा, 'सही स्थान और सही लोग, मातोश्री से तैयारी शुरू। उद्धव ठाकरे, संजय राउत, आदित्य ठाकरे से मुलाकात और श्री बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद मिलने की खुशी है।' अभिजीत फेंसे द्वारा निर्देशित और संजय राउत द्वारा लिखित 'ठाकरे' 23 जनवरी, 2019 को हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज होगी।
The prep work starts from the right place and with the right people @ Matoshree.
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) March 4, 2018
It was pleasure meeting @uddhavthackeray, ji @rautsanjay61, @AUThackeray and the blessings of Shri Balasaheb Thackeray. pic.twitter.com/blHZ5TTaCY
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञों में से एक, बाल ठाकरे ने कार्टूनिस्ट और समाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र में शिवसेना नाम के एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल का गठन किया। वर्ष 2012 में उनका निधन हो गया।