फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1971 की जंग के बारे में जानकारी न होने पर ट्रोल हुए हंसराज हंस, भाजपा के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव

Sat, 04 May 2019 04:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 04 May 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Hans Raj Hans get trolled after he can not answer of 1971 war
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
इस लोक सभा चुनाव मशहूर पंजाबी सिंगर हंसराज हंस उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हैं। बीते दिनों भाजपा मेें शामिल होकर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। इन दिनों हंसराज हंस जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और मीडिया को इंटरव्यू भी दे रहे हैं। एक टीवी इंटरव्यू में हंसराज हंस ने ऐसा कर दिया है कि विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। 
Hans Raj Hans get trolled after he can not answer of 1971 war
हंस राज हंस - फोटो : अमर उजाला
हंसराज हंस ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश पर ऐसी प्रतिक्रिया दी जिसकी वजह से वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने टीवी पर अपना एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान वह सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के काम की तारीफ करते नजर आए। साथ ही आंतकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी को बेहतर बताया। 
Hans Raj Hans get trolled after he can not answer of 1971 war
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शो के एंकर ने हंसराज हंस को मोदी सरकार में हुए आतंकी हमले को याद दिलाया तो उन्होंने कहा कि सेना ने हमले का करारा जवाब दिया। इस पर एंकर ने कहा है कि इससे पहले तो पाकिस्तान के टुकड़े हुए क्या इसपर भी लोग क्रेडिट लेते रहेंगे.? इस बात पर हंसराज बोलने लगे कि 'मुझे नहीं पता कि टुकड़े हो गए थे, मैं तो उस वक्त बहुत छोटा बच्चा था। मुझे इस बारे में ज्यादा नहीं पता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Hans Raj Hans get trolled after he can not answer of 1971 war
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया
हंसराज हंस द्वारा इस तरह का जवाब सुनने के बाद शो के एंकर ने साल 1971 की लड़ाई को उन्हें याद दिलाया और बताया कि 1971 में इंदिरा गांधी के कार्यकाल में भारत ने ईस्ट पाकिस्तान यानी बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजाद करवाया, जिसके बाद उसका नाम बांग्लादेश पड़ा। इस पर हंसराज हंस हैरानी और अनभिज्ञता से जवाब देते हुए बोले कि ,'ओके गुड, ये बहुत अच्छा काम किया कि टुकड़े कर दिए।'
विज्ञापन
Hans Raj Hans get trolled after he can not answer of 1971 war
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया
हंसराज हंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग ये बोल रहे हैं कि उन्होंने पड़ोसी देशों के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है तो एक सांसद के तौर पर वो कितना बेहतर कर पर पाएंगे इस पर संदेह है। इसके अलावा कई लोग उनके इंटरव्यू पर भद्दे कमेंट भी कर रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed