{"_id":"6505a37043ab97c4b1093149","slug":"hansal-mehta-all-praise-for-kangana-ranaut-after-simran-dispute-says-kangana-ne-bahut-achcha-kaam-kiya-hai-2023-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hansal Mehta: कंगना रणौत के लिए बदले हंसल मेहता के सुर, दिल खोलकर की 'सिमरन' अभिनेत्री की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hansal Mehta: कंगना रणौत के लिए बदले हंसल मेहता के सुर, दिल खोलकर की 'सिमरन' अभिनेत्री की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:15 PM IST
सार
हंसल मेहता ने एक दफा कंगना रणौत के साथ काम करने को अपनी बड़ी गलती बताई थी। वहीं, अब फिल्म निर्माता, अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हंसल मेहता-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्माता हंसल मेहता बॉलीवुड इंडस्ट्री पर खुलकर बात करते हैं। साथ ही सम-सामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आते हैं। इसी कड़ी में हंसल ने इंडस्ट्री की पंगा क्वीन यानी कंगना रणौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उनके अभिनय की सराहना करते नजर आए हैं। हालांकि, फिल्म निर्माता ने एक बार घोषणा की थी कि कंगना के साथ फिल्म करना उनकी भारी गलती थी। फिल्म के निर्माण के बाद हंसल और कंगना के बीच अनबन हो गई थी।
2 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंसल मेहता ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'अदाकार मतलब कमाल है। हिंदुस्तान में शायद कम अभिनेत्रियां आई हैं, जो कंगना जैसी हैं। सिमरन भले ही थोड़ी कमजोर फिल्म थी, लेकिन उस फिल्म में कंगना के अभिनय में आप कोई गलती नहीं ढूंढ सकते। अतीत में किया गया प्रदर्शन बहुत प्रभावशाली है।' हंसल ने कहा कि भले ही उनके बीच निजी मतभेद रहे हों, लेकिन वह अब भी उनका बहुत सम्मान करते हैं।
3 of 5
हंसल मेहता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हंसल यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे जोड़ा, 'हालांकि, एक आर्टिस्ट के प्रति जो सम्मान है, उसे मैं कभी नहीं खो सकता हूं किसी के लिए। वह आर्टिस्ट बहुत अच्छी हैं, और मैं हमेशा यह बनाए रखता हूं।' फिल्म 'सिमरन' की बात करें तो, यह वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय-अमेरिकी संदीप कौर की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्हें 'बॉम्बशेल बैंडिट' और 'गैम्बलिंग क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है।
हंसल मेहता ने पहले कंगना के साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की थी एक इंटरव्यू में फिल्म निर्माता ने कहा था, 'वह जो विकल्प चुनती हैं उसकी आलोचना करना मेरी जगह भी नहीं है। वह एक बड़ी स्टार हैं और आज भी हैं और वह एक बहुत अच्छी अदाकारा हैं। मैं इसे बरकरार रखता हूं। हालांकि, रणौत के साथ काम करना मेरी बहुत बड़ी गलती साबित हुई। फिल्म का एडिट का ही नहीं बल्कि प्रोडेक्शन के पूरे काम पर उन्होंने टेक ओवर कर लिया था। मैंने केवल फिल्म को शूट किया था।
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आएंगी। यह मूवी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना के पास फिल्म 'इमरजेंसी' भी है, जो एकल निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म है। इसके अलावा कंगना 'तेजस' का भी हिस्सा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।