फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HanuMan Box Office: 'हनुमान' ने दिखाई अपनी शक्ति! इतवार को हिंदी पट्टी में तेजा सज्जा की फिल्म ने किया करिश्मा

Mon, 15 Jan 2024 09:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jan 2024 09:26 AM IST
सार

HanuMan Box Office: 'हनुमान' ने दिखाई अपनी शक्ति! वीकएं पर हिंदी में सफलता की कहानी रच रही तेजा सज्जा की फिल

विज्ञापन
HanuMan Weekend Box Office: Prasanth Varma Teja Sajja film collection on Sunday
हनुमान रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी और तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' बीते शुक्रवार 12 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दक्षिण ही नहीं, बल्कि हिंदी पट्टी में भी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की कमाई इसकी सफलता की कहानी बयां करती दिख रही है। शुक्रवार और शनिवार को चांदी कूटने के बाद रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन बेहद शानदार रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार के मुकाबले ओपनिंग वीकएंड में 'हनुमान' की कमाई में 300 फीसदी इजाफा दर्ज हुआ है। हिंदी भाषा में भी फिल्म बेहतर कर रही है। 


हनुमत जन्मस्थली से निकला देसी सुपरमैन, प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का शानदार आगाज

HanuMan Weekend Box Office: Prasanth Varma Teja Sajja film collection on Sunday
हनुमान रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

तेजा सज्जा की फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले के पेड प्रिव्यूज में ही चार करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिर 'हनुमान' ने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं को मिलाकर 8.05 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म का कारोबार 12.45 करोड़ रुपये रहा। इसमें ओपनिंग डे (शुक्रवार को) पर सिर्फ हिंदी में फिल्म ने दो करोड़ रुपये का कारोबार किया। अगले दिन शनिवार को इसमें करीब 80 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ। शनिवार को फिल्म की हिंदी में कमाई करीब 3.9 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी में और भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है।

HanuMan Weekend Box Office: Prasanth Varma Teja Sajja film collection on Sunday
हनुमान रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

'हनुमान' की तीसरे दिन की कमाई में करीब 55 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ओपनिंग वीकएंड पर (तीसरे दिन) फिल्म ने हिंदी में 5.80 से 6.10 करोड़ के बीच कारोबार किया है। इस हिसाब से शुक्रवार से रविवार तक पहुंचते-पहुंचते फिल्म की कमाई में 300 प्रतिशत का उछाल बताया जा रहा है। यह एक संकेत है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलने वाली है और सफलता का नया इतिहास रचेगी।
Sriram Raghvan: श्रीराम को दिलीप कुमार, बिग बी से ज्यादा देव आनंद पसंद, 10 सितारों की कहानी राघवन की जुबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
HanuMan Weekend Box Office: Prasanth Varma Teja Sajja film collection on Sunday
हनुमान रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

आंकड़ों के मुताबिक 'हनुमान' ने रविवार को कुल 15.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीन दिनों में फिल्म की कमाई  40.15 करोड़ रुपये पहुंच गई है। बिना किसी छुट्टी के, बिना किसी बहुत बड़ी प्रचार रणनीति के फिल्म का यह जादुई कलेक्शन किसी करिश्मे से कम नहीं। दर्शकों के बीच इस फिल्म की दीवानगी का आलम ये है कि सिनेमाघरों में 'जय श्रीराम' और 'जय बोलो हनुमान की' जैसे नारे लग रहे हैं।
The Raja Saab: प्रभास की अगली फिल्म 'द राजा साब' का पोस्टर रिलीज, लुंगी लहराते नजर आए सुपरस्टार

विज्ञापन
HanuMan Weekend Box Office: Prasanth Varma Teja Sajja film collection on Sunday
हनुमान रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

'हनुमान' की ताबड़तोड़ कमाई तब है, जब इसके मुकाबले 'मेरी क्रिसमस' और 'गुंटूर कारम' समेत कई फिल्में मुकाबले में हैं। इस फिल्म की कमाई से अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण में भी सहयोग किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले एक इवेंट के दौरान यह एलान किया गया था कि प्रति टिकट से पांच रुपये राम मंदिर में दान दिए जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed