फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर को KISS करने से जूही ने किया था इनकार, इस वजह से रिक्शेवालों के आगे जोड़ने पड़े थे हाथ

Wed, 13 Mar 2019 01:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 Mar 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Aamir Khan When Juhi Chawla refuse to kiss Aamir in Qayamat Se Qayamat Tak
Qayamat Se Qayamat Tak

बॉलीवुड के सुपरस्टार खान यानि कि आमिर खान कल अपना 54 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बतौर एक्टर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान के फैंस की लिस्ट काफी लंबी है। अब आमिर का जन्मदिन है तो उनकी पहली फिल्म जिसमें उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया था उसकी बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है।

Happy Birthday Aamir Khan When Juhi Chawla refuse to kiss Aamir in Qayamat Se Qayamat Tak
aamir khan - फोटो : file photo
आमिर खान और जूही चावला की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' तो आपको याद ही होगी। ये वही फिल्म थी जिसके रिलीज के बाद आमिर रातों रात स्टार बन गए थे। आमिर की यह पहली सुपरहिट फिल्म थी। 80 के दशक में जूही का आमिर को किस करना दर्शकों को भा गया था। जिसके बाद आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। 'कयामत से कयामत' तक आमिर खान की दूसरी और जूही चावला की तीसरी फिल्म थी।
Happy Birthday Aamir Khan When Juhi Chawla refuse to kiss Aamir in Qayamat Se Qayamat Tak
Qayamat Se Qayamat Tak
फिल्म का एक एक सीन लोगों के जहन में रच बस गया था। ऐसा ही एक सीन था आमिर और जूही के किस का लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों के बीच किस का ये सीन फिल्माना काफी मुश्किल था। दरअसल स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार फिल्म के गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर चूमना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Aamir Khan When Juhi Chawla refuse to kiss Aamir in Qayamat Se Qayamat Tak
Qayamat Se Qayamat Tak

जूही के इनकार के बाद फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने शूटिंग करीब 10 मिनट के लिए रोक दी थी। थोड़ी देर बाद जूही को समझ आया कि ये स्क्रिप्ट की डिमांड है तब जाकर कहीं जूही ने आमिर को किस करने की हामी भरी। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। फिल्म रिलीज के बाद से ही आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिल्म में जूही और आमिर के कई रोमांटिक सीन्स थे।

विज्ञापन
Happy Birthday Aamir Khan When Juhi Chawla refuse to kiss Aamir in Qayamat Se Qayamat Tak
Qayamat Se Qayamat Tak

फिल्म का एक और किस्सा बताया जाता है वो ये कि 80 के दशक में प्रचार के उतने साधन मौजूद नहीं थे, इसलिए 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के समय फिल्म के कलाकार आमिर खान और जूही चावला ने खुद अपनी फिल्म के पोस्टर ऑटो और रिक्शेवालों को बांटे थे और इन पोस्टरों को रिक्शा के पीछे चिपकाने का अनुरोध किया था। यकीनन इस प्रचार का फिल्म को काफी फायदा हुआ था और फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed