अजय देवगन बॉलीवुड के दिट अभिनेताओं की सूची में शुमार हैं। अजय ने काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें बॉलीवुड का सिंघम ऐसे ही नहीं कहा जाता है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बतौर लीड एक्टर 'फूल और कांटे' में नजर आने वाले अजय दो अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे। आज हम आपको अजय देवगन की उन 10 फिल्मों से रूबरू करा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की।
Ajay Devgn: अजय देवगन की वे फिल्में, जिन्होंने कमाए 100 करोड़ से ज्यादा रुपये, आखिरी वाली तो जरूर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
इस फिल्म में तानाजी के रूप में दर्शकों ने अजय देवगन को बहुत प्यार दिया था। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के सैनिक तानाजी मालुसुरे की जांबाजी पर आधारित थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 279 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पांच नवंबर 2021 को रिलीज हुई थी। कोरोना काल में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 260 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन दो सुपरस्टार थे।
गोलमाल अगेन
गोलमाल अगेन को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। यह फिल्म गोलमाल सीरीज का चौथा पार्ट है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205.69 करोड़ की कमाई की थी।
टोटल धमाल
यह फिल्म धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसे इंद्र कुमार ने निर्देशित किया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें दर्शकों ने अजय देवगन को भरपूर प्यार दिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 154 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।