फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alisha Chinai Birthday: बॉलीवुड में कई हिट गाने दे चुकी हैं अलीशा चिनॉय, अनु मलिक पर लगाया था गंभीर आरोप

Fri, 18 Mar 2022 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 18 Mar 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
happy birthday alisha chinai know some interesting facts about bunty aur babli movie singer
अलीशा चिनॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर अलीशा चिनॉय आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई एलबम के लिए भी अपनी आवाज दी है। यही वजह है कि उन्हें  'क्वीन ऑफ इंडिपॉप' भी कहा जाता है। उन्होंने साल 1985 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका 'मेड इन इंडिया' गाना आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं...

happy birthday alisha chinai know some interesting facts about bunty aur babli movie singer
अलीशा चिनॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पी लाहिड़ी ने दिया फिल्मों में गाने का मौका
अलीशा चिनॉय का असली नाम सुजाता चिनॉय है। वह अहमदाबाद की रहने वाली हैं। लोगों को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध कर देने वाली सिंगर को फिल्मों में पहली बार बप्पी लाहिड़ी ने मौका दिया था। 'एडवेंचर ऑफ टार्जन', 'डांस-डांस', 'कमांडो', 'गुरु' और 'लव लव लव' जैसी फिल्मों में दोनों ने एक साथ कई हिट गाने दिए।

happy birthday alisha chinai know some interesting facts about bunty aur babli movie singer
अलीशा चिनॉय - फोटो : सोशल मीडिया
कई बड़ी एक्ट्रेस के लिए गा चुकी हैं गाना

अलीशा चिनॉय की गिनती बॉलीवुड की प्रतिभावान गायकों में होती है। उन्होंने कई जानी-मानी एक्ट्रेस के लिए अपनी आवाज दी है। इनमें करिश्मा कपूर, स्मिता पाटिल, मंदाकिनी, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday alisha chinai know some interesting facts about bunty aur babli movie singer
अलीशा चिनॉय-अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अनु मलिक पर लगाया था गंभीर आरोप

अलीशा अब तक कई म्यूजिक डायरेक्टर के साथ काम कर चुकी हैं। 90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देने वाले अनु मलिक भी इनमें से एक हैं। सिंगर-म्यूजिक डायरेक्टर की इस जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब दोनों के बीच विवाद हो गया। दरअसल, 'मेड इन इंडिया' गाने की रिलीज के समय उन्होंने अनु मलिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि कुछ लोगों का दावा है कि यह गाने के प्रमोशन के लिए किया गया था।

विज्ञापन
happy birthday alisha chinai know some interesting facts about bunty aur babli movie singer
फिल्म- बंटी और बबली - फोटो : सोशल मीडिया

ये गाना रहा करियर का टर्निंग प्वाइंट

अलीशा ने बतौर गायक दिल को छू लेने वाले कई गाने गाए हैं। 90 के दशक के उनके कई हिट गाने हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन एक समय के बाद नए गायकों के आ जाने से उन्हें कम गाने मिलने लगे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में दमदार वापसी की। उनके करियर का सबसे बड़ा गाना 'कजरारे' है। साल 2005 में आई 'बंटी और बबली' के इस गाने से उन्होंने एक बार फिर जोरदार कमबैक किया। यह गाना आज भी पार्टियों में बजाया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed