फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: अमरीश पुरी जैसा नहीं बन सका कोई दूसरा विलेन, ये किरदार हीरो पर पड़े भारी

Tue, 22 Jun 2021 09:13 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Amrish Puri No other villain could be made like Amrish Puri
अमरीश पुरी - फोटो : फाइल

अपनी दमदार आवाज, डरावने गेटअप और प्रभावशाली शख्सियत से सालों तक फिल्मप्रेमियों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले जाने-माने खलनायक अमरीश पुरी दरअसल फिल्मों में हीरो बनना चाहते थे। 22 जून को उनका जन्मदिन है। वह हमारे बीच भले ना हो लेकिन उनकी दमदार अभिनय की छाप आज भी हर दर्शक के दिलो-दिमाग पर छाई हुई है। अमरीश पुरी ने 30 साल से भी ज्यादा वक्त तक फिल्मों में काम किया और नकारात्मक भूमिकाओं को इस प्रभावी ढंग से निभाया कि हिंदी फिल्मों में वो बुरे आदमी का पर्याय बन गए। आइए अमरीश पुरी की उन टॉप फिल्मों को याद करते हैं जिनके चलते उन्हें 'सुपर विलन' का टैग मिला। सबसे पहले नाम आता है फिल्म मिस्टर इंड़िया में 'मोगैंबो' का



1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया' में अमरीश पुरी का किरदार अमर माना जाता है। आज भी डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है। फिल्म के हीरो अनिल कपूर से ज्यादा विलेन बने अमरीश ने वाहवाही लूटी थी।

Happy Birthday Amrish Puri No other villain could be made like Amrish Puri
Amrish Puri - फोटो : file photo
ठाकुर दुर्जन सिंह

1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन में अमरीश पुरी ने ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान थे, फिर भी अमरीश ने विलेन के कद को बड़ा बनाए रखा। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

Happy Birthday Amrish Puri No other villain could be made like Amrish Puri
amrish puri
बाबा भैरवनाथ

साल 1986 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म नगीना में अमरीश पुरी ने बाबा भैरवनाथ का किरदार निभाया था। एक सपेरे के किरदार में अमरीश ने जान डाल दी थी। न सिर्फ एक्टिंग बल्कि लुक्स से भी अमरीश ने जमकर सुर्खियां बंटोरी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Amrish Puri No other villain could be made like Amrish Puri
amrish puri - फोटो : social media

राजा साहब
1997 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म कोयला रिलीज हुई। बता दें कि इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाकर रख दिया था। फिल्म में अमरीश पुरी ने राजा साहब का किरदार किया था। वहीं लीड रोल में शाहरुख खान थे। बावजूद इसके अमरीश पुरी ने अपने लुक्स और एक्टिंग से सुर्खियां बंटोरी थीं।

विज्ञापन
Happy Birthday Amrish Puri No other villain could be made like Amrish Puri
sunny deol, amrish puri - फोटो : social media
अशरफ अली
2001 में सुपरहिट फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ अमरीश पुरी लीड रोल में थे। फिल्म बंटवारे के वक्त की एक प्रेम कहानी थी। फिल्म में सनी देओल के दमदार किरदार को अमरीश ने अशरफ अली से टक्कर दी थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed