{"_id":"5d931c968ebc3e93be634487","slug":"happy-birthday-asha-parekh-untold-facts-about-her-love-affair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर संग अफेयर तो धर्मेंद्र के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखी थीं ये एक्ट्रेस, अब दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर संग अफेयर तो धर्मेंद्र के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखी थीं ये एक्ट्रेस, अब दिखती हैं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Asha Parekh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं आशा पारेख ने अपनी प्रतिभा के बलबूते बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। एक समय ऐसा था जब आशा पारेख के सभी दीवाने थे। यहां तक कि खुद आशा पारेख भी किसी से बेहद प्यार करती थीं। फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने कभी शादी नहीं की और ताउम्र कुंवारी रह गईं? आइए आशा पारेख के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 6
Asha Parekh
दरअसल आशा पारेख का कहना था कि उनकी किस्मत में शादी लिखी ही नहीं थी और वो खुश हैं कि वो सिंगल हैं। कहा जाता है कि आशा पारेख की छवि एक ऐसी अभिनेत्री की थी जिस तक पहुंचना या मिलना आसान काम नहीं है और शायद इसीलिए किसी ने कभी भी उनका हाथ नहीं मांगा।
3 of 6
आशा पारेख
आशा पारेख का नाम आमिर खान के अंकल और निर्देशक नासिर हुसैन के साथ जुड़ा। हालांकि उन खबरों में कितनी सच्चाई थी ये किसी को पता नहीं लेकिन एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने खुलासा किया था कि लंबे समय तक उनका एक ब्वॉयफ्रेंड रहा था और ये ब्वॉयफ्रेंड कोई और नहीं निर्देशक नासिर हुसैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
asha parekh bollywood flashback
नासिर हुसैन से शादी नहीं हो पाने की बात पर आशा पारेख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहती थीं कि नासिर हुसैन कभी भी अपने परिवार से अलग हों, इस वजह से उन्होंने शादी नहीं की। आशा पारेख और धर्मेंद्र की लव केमेस्ट्री परदे पर काफी हिट मानी जाती थी।
विज्ञापन
5 of 6
Asha Parekh
क्या आप जानते हैं कि करियर की शुरुआत में आशा जी को एक फिल्म से सिर्फ दो दिन की शूटिंग के बाद ही निकाल दिया गया। आशा पारेख ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा था- मैंने कम उम्र में विजय भट्ट जी के साथ 'चैतन्य महाप्रभु' में काम किया था। जब में 16 साल की हुई तो उन्होंने मेरे सामने 'गूंज उठी शहनाई' का प्रस्ताव रखा और कहा कि वो मुझे हीरोइन का रोल दे रहे हैं। दो दिन की शूटिंग के बाद न जाने क्या हुआ और विजय भट्ट ने कहा कि इस लड़की में स्टार वाली कोई बात नहीं है। ये नहीं चलेगी। और बस मुझे फिल्म से निकाल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।