फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बनने का खुलासे करते ही ट्रोल हुईं राखी सावंत, यूजर्स बोले- 'कोई पागलखाने छोड़कर आओ'

Wed, 02 Oct 2019 11:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Oct 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant get trolled after Shared Her Video And Said I Am Pregnant
Rakhi Sawant - फोटो : social media

राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। विवादित बयानों की तरह वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह ये बताती हुए नजर आ रही हैं कि वह मां बनने वाली हैं। राखी सावंत के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें एक बार फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

Rakhi Sawant get trolled after Shared Her Video And Said I Am Pregnant
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, राखी सावंत ने सोशल मीडिया हाल ही में एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राखी पति से कहती हैं- 'जानू मैं मां बनने जा रही हूं। इतने में पीछे से आवाज आती है कि ये कैसा हो सकता है मैं तो इंग्लैंड में था। जिस पर राखी सावंत जवाब में कहती हैं कि तो क्या हुआ, तुम्हारा फोटो तो था ना।' हालांकि वीडियो में ये साफ साफ नजर आ रहा है कि यो वीडियो ओरिजनल नहीं बल्कि डब्समैश जैसा वीडियो है। यानी राखी ने किसी दूसरे ऑडियो के साथ लिप सिंक किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

Rakhi Sawant get trolled after Shared Her Video And Said I Am Pregnant
rakhi sawant - फोटो : amar ujala

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। sanjana_bhargava नाम के यूजर ने लिखा- 'बेशर्म राखी, बेकार लग रही हो, इतने ड्रामे मत किया करों।' ranjeet.khurana.3511 ने राखी सावंत की वीडियो पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'बकवास,यार कोई छोड़कर आओ इसके पागलखाने में।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant get trolled after Shared Her Video And Said I Am Pregnant
राखी सावंत - फोटो : instagram

इसके अलावा राखी के इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भद्दे कमेंट भी किए हैं। गौरतलब है कि फैंस के बीच राखी सावंत के पति को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल राखी ने ये तो बताया कि उन्होंने रितेश नाम के किसी NRI बिजनेसमैन से शादी कर ली है लेकिन तस्वीर कभी नहीं दिखाई। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant get trolled after Shared Her Video And Said I Am Pregnant
राखी सावंत - फोटो : social media

बीते दिनों राखी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं- ''हाय फैंस, कितने लोग बेकरार हैं मेरे हसबैंड से मिलने के लिए, कितने लोग मुझे बिग बॉस में देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन चलिए मैं आपका काम आसान कर देती हूं। इस वीडियो के साथ मैं कुछ फोटोज शेयर कर रही हूं। आपको बताना है कि इसमें से मेरा हसबैंड कौन है। किसके साथ मैंने शादी की है।'' इस वीडियो के साथ राखी ने नौ तस्वीरें शेयर कीं और कहा है कि उनमें से एक उनका हसबैंड है। इसके बाद फैंस कमेंट कर बता रहे थे कि राखी ने किससे शादी की है। इससे पहले राखी ने अपनी शादी खबर खुद कंफर्म करते हुए बताया था कि उनके पति को मीडिया और कैमरे को बिल्कुल पसंद नहीं है, जिसके चलते वो सामने नहीं आना चाहते। वो लंदन में रहते हैं। राखी ने जब काफी समय तक पति के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की तो फैंस को लगा कि उनकी शादी झूठी है।

पढ़ें: BIGG BOSS 13: प्यार की तलाश में शो में पहुंचीं ये चार अभिनेत्रियां, दूसरे दिन ही देना पड़ेगा दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed