Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा (Koena Mitra) की। कोएना लंबे वक्त से फिल्मों से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आखिरी बार कोएना साल 2015 में बंगाली फिल्म Besh Korechi Prem Korechi में नजर आई थीं। 4 साल बाद कोएना एक बार फिर से सुर्खियों में लौटी हैं जिसकी वजह 'बिग बॉस 13' है। इस शो में कोएना ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है। कोएना अब पहले से काफी बदल गई हैं। पहले की अपेक्षा उनके लुक में काफी बदलाव आया है जिसकी वजह उनकी प्लास्टिक सर्जरी है।
4 साल से गुमनाम जिंदगी जी रही थीं ये अभिनेत्री, एक सर्जरी से चेहरा बर्बाद होते ही ऐसी हुई हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोएना ने साल 2002 में 'रोड' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'धूल', 'मुसाफिर', 'एक खिलाड़ी एक हसीना', 'इंसान', 'अपना सपना मनी मनी', 'हे बेबी' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि कोएना सिनेमाजगत में कोई खास पहचान नहीं बना सकीं लेकिन फिल्म मुसाफिर का गाना साकी साकी काफी हिट हुआ था। बदलते वक्त के साथ कोएना का लुक काफी बदल गया है। यहां तक कि 'बिग बॉस 13' में जब वह सामने आईं तो उनके प्रशंसक भी हैरान रह गए।
कोएना के लुक में यह बदलाव गलत प्लास्टिक सर्जरी का नतीजा है। अपने लुक्स को अधिक बेहतर करवाने के लिए कोएना ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। जहां एक वक्त पर कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। कहा जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा था।
इसके बाद कोएना लाइमलाइट से गायब हो गईं और अब 'बिग बॉस 13' का हिस्सा हैं। बिग बॉस के पहले दिन ब्लैक ड्रेस में साकी साकी गर्ल का अंदाज काफी बदला बदला नजर आ रहा था। इतने समय बाद लौटीं कोएना एक बार फिर से अपनी प्लास्टिक की वजह से चर्चा में हैं। 'बिग बॉस 13' के घर में जाने से पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसके दौरान उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में खुलकर बात की।
कोएना ने कहा, "यह हमारे उद्योग की सबसे खराब कहानी है। कई लोगों ने इसे करवाया है और कई ऐसा करते हैं, लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता है, जैसे कि यह कोई अपराध या पाप हो। यह मेरी कहानी का एक हिस्सा है, इसलिए मैंने किया। इसके बारे में बात करने का मन नहीं है। मैंने बयान दिया और यही वजह है कि पीछा नहीं छोड़ते। भले ही आठ-नौ साल हो गए हैं, लोग मुझसे इसके बारे में पूछना बंद नहीं करते हैं।''
यह भी पढ़ें:- बिग बॉस 13: अभी से अश्लीलता की हदें पार, बेड शेयरिंग-मुंह से टास्क, आधी रात को भी बोल्ड डांस