{"_id":"5c0b6dc6bdec224191302893","slug":"happy-birthday-dharmendra-know-the-reason-behind-raaj-kumar-fight-with-him-bollywood-flashback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कुमार के 'बंदर' कहने पर आग बबूला हो उठे थे बॉलीवुड के 'ही मैन', बहुत मुश्किल से संभले थे हालात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कुमार के 'बंदर' कहने पर आग बबूला हो उठे थे बॉलीवुड के 'ही मैन', बहुत मुश्किल से संभले थे हालात
Sat, 08 Dec 2018 12:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
raaj kumar dharmendra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में 'ही मैन' के तौर पर जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र का आज 83वां जन्मदिन है। धर्मेंद्र ने 70-80 के दशकों के बीच ऐसी फिल्मों में अभिनय किया जिनकी वजह से उनकी छवि लोगों में एक्शन हीरो वाली बन गई। कई फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाईं। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की पर कामयाबी मिली मीनाकुमारी के साथ आई फिल्म 'फूल और पत्थर से'।
2 of 5
dharmendra
बॉलीवुड में कैटफाइट के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे लेकिन धर्मेंद्र उन एक्टर्स में से रहे जिनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि धर्मेंद्र गुस्से से तिलमिला उठे थे। ये किस्सा हुआ अपने जमाने के सुपरस्टार एक्टर रहे राज कुमार के साथ। राज कुमार की शख्सियत ऐसी थी कि वो लोगों के मिजाज को बहुत जल्द ही पहचान जाते थे।
3 of 5
dharmendra, raaj kumar
अपने जमाने में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके राज कुमार अक्सर जीतेंद्र और धर्मेंद्र के बीच फर्क समझ नहीं पाते थे। राज कुमार अक्सर जीतेंद्र को धर्मेंद्र और धर्मेंद्र को जीतेंद्र कहकर पुकारते थे। एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि राज कुमार की इस आदत से धर्मेंद्र काफी गुस्से में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Raaj Kumar
धर्मेंद्र को गुस्से में देखते हुए भी राज कुमार ने कहा कि मेरे लिए चाहे राजेंद्र कुमार हो, जीतेंद्र हो धर्मेंद्र हो या फिर कोई बंदर हो क्या फर्क पड़ता है। जानी के लिए सब बराबर हैं। राज कुमार की इस बात से धर्मेंद्र काफी गुस्सा हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
dharmendra
कहा जाता है उस वक्त बहुत मुश्किल से दोनों की बात हुई थी। दरअसल राजकुमार अक्सर साथी कलाकारों को गलत नाम से बुलाया करते थे और उनकी इस आदत से सभी परेशान रहते थे। वैसे तो दोनों ने एक साथ ज्यादा फिल्में नहीं की लेकिन 'काजल' और 'राजतिलक' जैसी फिल्मों में ये दोनों सितारे साथ नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।