फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की इन 10 बेस्ट जोड़ीदार हीरोइनों से, एक से तो बरसों बाद फिर जुड़ा नाता

Sun, 10 Jan 2021 07:26 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 10 Jan 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Hrithik Roshan his 10 best heroines priety zinta ameesha patel kareena kapoor aishwarya priyanka
ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया भर के सबसे ज्यादा खूबसूरत अभिनेताओं में शुमार ऋतिक रोशन इस 14 जनवरी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 21 साल पूरे कर लेंगे। उससे चार दिन पहले उनका जन्मदिन भी है। ऋतिक ने 21 साल में कुल 25 फिल्में ही की हैं। वह अपनी फिल्मों को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं और सोच समझकर ही फिल्मों का चयन करते हैं। यही कारण है कि फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में उनका एक अलग स्थान है। वह खान सितारों वाले दौर के बाद आए रणबीर, रणवीर और राजकुमार राव आदि के दौर के बीच की कड़ी हैं। 25 फिल्मों में काम कर चुके ऋतिक की हर फिल्म के लिए हीरोइन भी खास चुनी जाती हैं। इन दिनों उनकी दीपिका पादुकोण के साथ संभावित जोड़ी के चर्चे हैं, ये जोड़ी तो जब बनेगी, उससे पहले चलिए आपको मिलवाते हैं उनकी 10 अब तक की बेहतरीन जोड़ीदारों से।

Happy Birthday Hrithik Roshan his 10 best heroines priety zinta ameesha patel kareena kapoor aishwarya priyanka
ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमीषा पटेल 
वर्ष 2000 में जब ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की तो उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में अभिनेत्री भी मिलीं अमीषा पटेल। यह अमीषा की भी पहली फिल्म रही। दोनों कलाकारों ने मिलकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया। इसके बाद यह जोड़ी वर्ष 2002 में आई फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' में भी बनी और यहां भी लोगों ने इस जोड़ी को पसंद किया, हालांकि फिल्म ये फ्लॉप रही। अमीषा पटेल इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में छिटपुट रूप से ही सक्रिय रहती हैं। उनकी पिछली फिल्म सनी देओल के साथ साल 2018 में ‘भैयाजी सुपरहिट’ रही है।

Happy Birthday Hrithik Roshan his 10 best heroines priety zinta ameesha patel kareena kapoor aishwarya priyanka
ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रीति जिंटा 
प्रीति जिंटा के साथ ऋतिक रोशन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहली बार ये दोनों साथ नजर आए विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में वर्ष 2000 में आई फिल्म 'मिशन कश्मीर' में। यहां इन दोनों की जोड़ी खूब जमी तो ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने वर्ष 2003 में आई फिल्म 'कोई मिल गया' में भी ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा को ही मुख्य अभिनेत्री के रूप में लिया। और फिर इसके अगले साल फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' में भी ऋतिक की जोड़ी प्रीति के साथ ही बनी। अब प्रीति ने शादी कर ली है तो फिल्मों से उनका सरोकार कम भले रह गया हो लेकिन अमीषा पटेल के साथ वह भी सनी देओल की फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में दिख चुकी हैं। खबरें कुछ ऐसी भी हैं कि ऋतिक एक वेब सीरीज के साथ अपना वेब डेब्यू करने जा रहे हैं जिसकी प्रोड्यूसर प्रीति जिंटा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Hrithik Roshan his 10 best heroines priety zinta ameesha patel kareena kapoor aishwarya priyanka
ऋतिक रोशन, करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीना कपूर
ऋतिक रोशन ने करीना कपूर से पहले उनकी बहन करिश्मा कपूर के साथ भी काम किया है। फिल्म 'फिजा' में वह करिश्मा के भाई के रूप में नजर आए। वर्ष 2001 में आई फिल्म 'यादें' में उन्होंने करीना कपूर के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाई। सुभाष घई के करियर में गिरावट की शुरूआत इसी फिल्म से मानी जाती है। इस फिल्म को तमाम उत्पादों की शोर रील भी कहा गया। 'यादें' के बाद दोनों की जोड़ी करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में दिखी और खूब जमी। फिर 'मुझसे दोस्ती करोगे' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्में आईं और दोनों की जोड़ी में लोगों को वह करंट नजर नहीं आया जो यंग कपल्स में होना चाहिए। तब से दोनों की जोड़ी फिर नहीं बनी।

विज्ञापन
Happy Birthday Hrithik Roshan his 10 best heroines priety zinta ameesha patel kareena kapoor aishwarya priyanka
ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा 
आगे बढ़ने से पहले आपको बताते चलें कि ऋतिक का घर का नाम डुग्गू है और ये उनके पिता राकेश रोशन के घरेलू नाम गुड्डू का उल्टा है। गुड्डू औऱ डुग्गू की जोड़ी ने मिलकर धमाल मचाया एक बार फिर साल 2006 में। इस बार फिल्म 'कोई मिल गया' का सीक्वल 'कृष' के रूप में बनाया। यहां ऋतिक की हीरोइन प्रीति जिंटा नहीं, बल्कि प्रियंका चोपड़ा रहीं। यह सीक्वल आगे भी चला और 'कृष 3' बनी। इसमें भी प्रियंका चोपड़ा ने ही ऋतिक का साथ दिया। इससे पहले साल 2012 में धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'अग्निपथ' में भी ऋतिक की जोड़ी प्रियंका चोपड़ा के साथ ही बनी। यह तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। प्रियंका का नाम ‘कृष 4’ के लिए भी चर्चा में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed