फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉफी शॉप पर खुली थी कंगना की किस्मत, इस डायरेक्टर ने बनाया बॉलीवुड की 'क्वीन'

Fri, 23 Mar 2018 12:49 PM IST
अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Updated Fri, 23 Mar 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday Kangana Ranaut from tragedy queen to queen of hearts unknown facts of her life
kangana
अभिनेत्री कंगना रनौत आज बॉलीवुड में कामयाब हैं, पर इस कामयाबी के पीछे कंगना की असफलता की कहानी है वह भी एक बार नहीं, कई-कई बार। कंगना रनौत ने यूं तो फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'फैशन', 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मिली।
Happy birthday Kangana Ranaut from tragedy queen to queen of hearts unknown facts of her life
Kangana Ranaut
वैसे तो कंगना के फिल्मी करियर से जुड़ी बातें उनके फैन्स जानते ही हैं। लेकिन कुछ ऐसे फैक्ट्स भी हैं, जिन्हें शायद ज्यादातर लोग न जानते हों। कंगना ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म 'गैंगस्टर' से की थी। कहा जाता है कि अनुराग ने कंगना को सबसे पहले एक कॉफी शॉप पर स्पॉट किया था और फिल्म के लिए साइन कर लिया था।
Happy birthday Kangana Ranaut from tragedy queen to queen of hearts unknown facts of her life
Kangana Ranaut
एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था, 'मैं फैशन शोज के लिए अक्सर मुंबई आया करती थी। एक दिन में कॉफी शॉप में बैठी थी जब अनुराग बसु ने मुझे पहली बार देखा। उन्होंने कैफे में वेटर के हाथ एक नोट भिजवाया था। जिस पर उनका नाम और नंबर लिखा था और साथ ही यह भी कि मैं उन्हें फोन करूं। मैं तब बहुत भोली थी। मैंने वेटर से उस इंसान के बारे में पूछा जिसने मुझे यह नोट भिजवाया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Kangana Ranaut from tragedy queen to queen of hearts unknown facts of her life
kangana
मेरा रवैया आस पास के लोगों का ध्यान न आकर्षित करें इसलिए अनुराग बसु मेरी टेबल तक आए और खुद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए ऑडिशन ले रहे हैं। मैंने गैंगस्टर के लिए कई बार ऑडिशन दिया। महेश भट्ट ने भी तीन बार मेरा ऑडिशन लिया। मैंने कई महीनों तक इंतजार किया। उस वक्त अनुराग बसु मेरा फोन भी नहीं उठाते थे। हालांकि बाद में मुझे ही गैंगस्टर मिली।
 
विज्ञापन
Happy birthday Kangana Ranaut from tragedy queen to queen of hearts unknown facts of her life
kangana
फिल्म रिलीज के बाद कंगना का सिक्का बॉलीवुड में चल पड़ा। एक के बाद एक शानदार फिल्में कर कंगना आज बॉलीवुड की क्वीन बन चुकी हैं। एक इंटरव्यू में कंगना ने खुलासा किया था कि अगर उन्हें गैंगस्टर फिल्म न मिली होती तो वह शायद अडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर देतीं। एक टीवी शो में करियर के टर्निंग प्वाइंट पर बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘मेरे जीवन में गैंगस्टर फिल्म बड़ा मोड़ साबित हुई, क्योंकि मुझे याद है कि किस तरह की अडल्ट फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, मुझे लगता है कि वह ठीक फिल्म नहीं थी। लेकिन उस समय मैं उसे करने को तैयार थी।’

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed