फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS बनाने का मां का सपना तोड़ नीना गुप्ता ने रखा था इंडस्ट्री में कदम, जन्मदिन पर इन्हें 'बधाई हो'

Tue, 04 Jun 2019 07:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 04 Jun 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Neena Gupta Know Some Lesser known facts about her life
Neena Gupta - फोटो : instagram
नीता गुप्ता (Neena Gupta) ने 37 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म 'साथ-साथ' थी। इसके बाद आदत से मजबूर, गांधी, ये नजदीकियां के अलावा कई फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने काम से लोगों की सराहना पा चुकीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज बपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा कुछ खास बातें...

 
Happy Birthday Neena Gupta Know Some Lesser known facts about her life
Neena Gupta
नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नीना गुप्ता आखिरी बार 'बधाई हो' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने उम्र दराज महिला का किरदार निभाया था जो प्रेग्नेंट हो जाती है। नीना को 'बधाई हो' फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस मिला है।
Happy Birthday Neena Gupta Know Some Lesser known facts about her life
neena gupta
नीना गुप्ता को टेलीविजन में 'खानदान' सीरियल से लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद 'यात्रा', 'गुलजार मिर्जा गालिब', 'भारत की खोज', 'दर्द', 'गुमराह', 'श्रीमान-श्रीमती', 'सांस', 'सात फेरे- सलोनी का सफर' और 'मेरी बीवी का जवाब' नहीं सीरियल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Neena Gupta Know Some Lesser known facts about her life
Badhaai Ho - फोटो : twitter

नीना गुप्ता की मां चाहती थीं कि नीना आईएएस बनें और पढ़ाई करें। उनके घर में हिंदी सिनेमा को अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता था। लेकिन नीना गुप्ता को तो अभिनेत्री ही बनना था, इसलिए उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया।

विज्ञापन
Happy Birthday Neena Gupta Know Some Lesser known facts about her life
नीना गुप्ता
फिल्म 'गाँधी' में उन्होंने कस्तूरबा गांधी के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें फिल्म में आभा का किरदार मिला। उस दौरान 'गाँधी' फिल्म के लिए उन्हें 10 हजार रुपए मिले, जिसके बाद वो मुंबई में अभिनेत्री बनने का सपना लेकर आ गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed