{"_id":"5b86563942c79252c658349f","slug":"happy-birthday-rajkummar-rao-some-unknown-and-interesting-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी खाने के लिए भी दोस्तों पर निर्भर रहते थे राजकुमार राव, इस एक फिल्म ने बना दिया सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी खाने के लिए भी दोस्तों पर निर्भर रहते थे राजकुमार राव, इस एक फिल्म ने बना दिया सुपरस्टार
Fri, 31 Aug 2018 07:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 31 Aug 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
राजकुमार राव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘सिटीलाइट्स’, ‘शादी में जरूर आना’ और ‘न्यूटन’ जैसी शानदार फिल्में दे चुके राजकुमार राव 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है। उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ था। उन्होंने गुड़गांव के ही ब्लू बैल्स मॉडल स्कूल से पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली पहुंचे और यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। अपने अभिनय के दम पर राजकुमार राव ने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई बल्कि बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।
2 of 8
rajkumar rao
राजकुमार राव को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों से मिला लेकिन पहचान फिल्म 'काई पो छे' से मिली। फिल्मी करियर के शुरुआत में जब राजकुमार को सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी और Rajkumar rao की जगह Rajkummar rao लिखने लगे।
3 of 8
rajkumar rao
राजकुमार राव के खाते में छोटे-बड़े रोल मिलाकर 20 से ज्यादा फिल्में हैं, लेकिन अगर आप राजकुमार की परफॉर्मेंस पर ध्यान दें, तो वो हर किरदार में जान फूंक देते हैं। वो चाहें राजकुमार की 'न्यूटन' हो या फिर ‘अलीगढ़’ हर फिल्म में उनका अंदाज जुदा देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
rajkumar rao
राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो मुंबई काम की तलाश में आए थे तो उन्हें मुंबई में छोटे-मोटे विज्ञापन मिल जाते थे। उन विज्ञापनों में वो 10वें नंबर पर खड़े रहते थे। राजकुमार राव ने बताया था- 'मैं तकरीबन 10000 रुपए महीना कमा लेता था लेकिन फिर भी कई दिन ऐसे थे जब मेरे पास कुछ नहीं होता था और मुझे अपने दोस्त को फोन कर खाने का जुगाड़ करना पड़ता था।'
विज्ञापन
5 of 8
rajkumar rao
राजकुमार ने बताया था- 'जब मैं बड़ा हो रहा था तो शाहरूख से बेहद प्रभावित था। मैं उनके पोस्टर्स को देखता रहता था और कई बार सोचता था कि अगर शाहरूख जैसा इंडस्ट्री से बाहर का एक्टर आकर बॉलीवुड पर राज कर सकता है तो शायद मेरे लिए भी उम्मीद की किरण तो है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।