फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: बाहुबली की 'राजमाता' राम्या कृष्णन, बॉलीवुड भी देख चुका है जलवा

Fri, 15 Sep 2017 12:07 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 15 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Ramya Krishnan: South films to Bollywood, Special story on Bahubali's Rajmata
Ramya Krishnan
राम्या कृष्णन ने 'बाहुबली' सिरीज के पहले से ही दर्शकों के मन में अपनी अलग पहचान बना ली थी और फिर 'बाहुबली' की राजमाता के तौर पर उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। राम्या कृष्णन अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पर बाहुबली में उनके निभाए किरदार की लोकप्रियता का आलम ये है कि हर कोई रमैया कृष्णन को राजमाता के किरदार से पहचानता है। आज राम्या कृष्णन का जन्मदिन है। इस मौके पर हम उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में बता रहे हैं...
Happy Birthday Ramya Krishnan: South films to Bollywood, Special story on Bahubali's Rajmata
Ramya Krishnan
राम्या कृष्णन का जन्म 15 सितंबर 1970 को चेन्नई में हुआ था। 13 साल की उम्र से ही राम्या फिल्मों में सक्रिय हैं और इतने सालों में पहनावे से लेकर उनके ग्लैमरस अंदाज में काफी बदलाव आया है, लेकिन उनकी एक्टिंग देख अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसकी बानगी राम्या कृष्णन की कई फिल्मों में देखने को मिलती है।
 
Happy Birthday Ramya Krishnan: South films to Bollywood, Special story on Bahubali's Rajmata
Ramya Krishnan
राम्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही अच्छा काम कर रहीं थीं लेकिन बॉलीवुड की चकाचौंध उन्हें हिंदी फिल्मों में खींच लाई। राम्या को पहली हिंदी फिल्म 1988 में मिली। ये फिल्म थी 'दयावान' जिसमें उनके साथ विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित थीं। हालांकि इस फिल्म में उन्हें कुछ खास पहचान नहीं दिलाई क्योंकि इसमें वो एक डांसर के किरदार में थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Ramya Krishnan: South films to Bollywood, Special story on Bahubali's Rajmata
रमैया कृष्णन बाहुबली
बॉलीवुड में राम्या अपने बोल्ड अंदाज के चलते खूब सुर्खियों में रहीं। फिल्म 'परंपरा' में तो उन्होंने उम्र में 24 साल बड़े एक्टर विनोद खन्ना के साथ एक लिपलॉक किया जो खूब चर्चित रहा। इसके बाद तकरीबन चार-पांच सालों तक राम्या को कोई हिंदी फिल्म नहीं मिली और उन्होंने साउथ की फिल्मों का रुख कर लिया।
 
विज्ञापन
Happy Birthday Ramya Krishnan: South films to Bollywood, Special story on Bahubali's Rajmata
राम्या कृष्णन
फिल्म 'बाहुबली' ने राम्या के स्टारडम में जो बढ़ोतरी की है उसका कोई सानी नहीं। आज हम आपको 'बाहुबली' की मां का किरदार निभाने वाली शिवगामी यानी राम्या कृष्णन के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें बताएंगे जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी। राम्या भले ही बाहुबली के बाद फेमस हुई हों लेकिन वो पहले बॉलीवुड में बड़े-बड़े हीरो के साथ काम कर चुकी हैं। इन हीरो में शाहरुख खान, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ शामिल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed