फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Birthday: बचपन से पचपन तक सलमान खान, ऐसे पहुंचे शोहरत की बुलंदियों पर

Sun, 27 Dec 2020 07:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 27 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Salman Khan Know About Actors Life From Childhood Till Now
सलमान खान - फोटो : Instagram

फिल्म इंडस्ट्री के 'दबंग खान' माने जाने वाले सलमान खान 27 दिसंबर को 55 साल के हो गए। हर साल की तरह सलमान खान इस साल भी अपना जन्मदिन पनवेल में स्थित अपने फार्महाउस में मना रहे हैं। सलमान बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने पूरे परिवार साथ रहते हैं। इस घर के बाहर अक्सर उनके फैंस का जमावड़ा देखने को मिलता है, इस उम्मीद में कि शायद उनके सुपरस्टार सलमान खान की झलक उन्हें मिल जाए। मां के कहने पर सलमान अपने फैंस के लिए कई बार बाल्कनी में खड़े हो जाते हैं। उस समय उनके प्रशंसकों के जमावड़े से पूरा ट्रैफिक थम जाता है।



मशहूर लेखक सलीम खान के बड़े बेटे सलमान खान ने अपने 30 साल के फिल्मी करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से उन्हें सबसे दमदार खान माना जाता है। फिल्म इतिहासकार एस. औसाजा ने बीबीसी से बातचीत के दौरान बताया की किस तरह सलमान खान को ये शोहरत मिली।

Happy Birthday Salman Khan Know About Actors Life From Childhood Till Now
सलमान खान - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

रोमांटिक हीरो सलमान खान
मशहूर अभिनेत्री रेखा की 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान खान ने बतौर सहायक किरदार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उस समय सूरज बड़जात्या अपनी डेब्यू फिल्म के लिए कलाकार ढूंढ रहे थे। अंत में उन्होंने सलमान खान को कास्ट किया। साल 1989 में आई 'मैंने प्यार किया' उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी और वो रातोरात स्टार बन गए। सलमान खान को रोमांटिक हीरो का दर्जा दे दिया गया। हालांकि एक साल तक उनके पास काम नहीं था लेकिन उसके बाद उनकी कई फिल्में आईं जिनमें उनकी रोमांटिक फिल्में हिट हुईं। जैसे-साजन, हम आपके हैं कौन, लव, प्यार किया तो डरना क्या, कुछ-कुछ होता है, हम दिल दे चुके सनम, दुल्हन हम ले जाएंगे, बीवी नंबर-1 और हम साथ-साथ हैं।

औसाजा कहते हैं, "शुरुआत में सलमान की रोमांटिक हीरो की इमेज थी और रोल भी उन्हें उसी तरह के मिले। 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' इतनी बड़ी हिट हुईं की वो रोमांटिक हीरो की इमेज से बाहर नहीं निकल पाए। उसी दौरान उनकी एक्शन फिल्म बागी आई थी पर वो चली नहीं।"

Happy Birthday Salman Khan Know About Actors Life From Childhood Till Now
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन हीरो सलमान खान
औसाजा के मुताबिक सलमान खान ने बागी फिल्म में एक्शन शैली में आने की कोशिश की पर वो नाकामयाब रहे। हलांकि उन्होंने करियर के शुरुआती दो दशक में कुछ एक्शन फिल्में भी कीं। जैसे-करण अर्जुन, वीरगति और औजार। लेकिन इससे उनके रोमांटिक हीरो की छवि में कोई बदलाव नहीं आया। साल 2009 में बोनी कपूर ने साउथ की फिल्म 'पोकरी' की हिंदी रीमके 'वॉन्टेड' बनाई, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया। उस दौरान बोनी कपूर की कोई फिल्म नहीं चल रही थी और सलमान भी अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे थे।

ये फिल्म हिट रही और इसने सलमान खान की इमेज बतौर एक्शन हीरो बना दी, जिसके बाद वो अधिकतर एक्शन फिल्मों में नजर आए और 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों का हिस्सा बने। वॉन्टेड के बारे में फिल्म उद्योग विश्लेषक अतुल मोहन कहते हैं, "वॉन्टेड फिल्म देर से रिलीज हुई लेकिन जब वो आई तो सिंगल स्क्रीन और मल्टिप्लेक्स दोनों पर धमाका कर दिया। इससे पहले सभी बड़े स्टार्स की फिल्में दिवाली पर ही रिलीज हुआ करती थीं लेकिन वॉन्टेड ने ईद को अहम बना दिया।"

'वॉन्टेड' के बाद सलमान खान की फिल्में ईद पर रिलीज और हिट होने लगीं। जैसे- बॉडीगॉर्ड, दबंग, किक, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और सुल्तान। अतुल मोहन मानते हैं कि वॉन्टेड फिल्म के बाद सलमान खान को समझ में आया कि दर्शक उनसे क्या चाहते हैं। वॉन्टेड से पहले वो सालाना तीन से चार फिल्में करते थे जिनमें से कुछ हिट होती थीं तो कई फ्लॉप। हिट फिल्मों की स्थिरता उन्हें वॉन्टेड के बाद मिली और उन्होंने सालाना एक या दो फिल्में करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Salman Khan Know About Actors Life From Childhood Till Now
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

दर्शकों से जुड़कर सुपरस्टार कैसे बने?
फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के फैंस को दीवानगी भरे फैंस का दर्जा दिया गया है। इंडस्ट्री के खूबसूरत सितारों में से एक माने जाने वाले सलमान खान ने शादी नहीं की और अक्सर महिला फैंस जोखिम उठाकर सलमान खान के लिए अपनी दीवानगी का इजहार करती हैं। ऐसी दीवानगी भरी फैन फॉलोइंग पर औसाजा का कहना है, "सलमान खान ने रोमांस और एक्शन फिल्मों का बहुत ही खूबसूरत संतुलन बनाया है। कोई भी स्टार इन दोनों शैलियों को साथ लेकर नहीं चल पाया है लेकिन सलमान ने रोमांस और एक्शन दोनों में सुपरहिट फिल्में दी हैं इसलिए उनके फैंस का दायरा भी बड़ा है। इन फैंस की बदौलत ही उन्हें बॉक्स ऑफिस संभालने की एक ताकत मिलती है और इसलिए उनकी फिल्में अच्छी कमाई करती हैं।"

वो कहते हैं, "सलमान खान की गणना भले ही बेहतरीन अभिनेताओं में न हो लेकिन उनकी स्टाइल और व्यवहार बहुत ही अनूठा है जिसकी वजह से उन्हें पहचान मिली और इसी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी ज्यादा हैं। उनकी स्टाइल बहुत ही फिल्मी है। जैसे, दबंग में चश्मा पहनने की स्टाइल, कलाई में नीला ब्रेसलेट पहनने और चलने की स्टाइल।" फिल्मों के ट्रेंड्स पर नज़र रखने वाले जानकारों का कहना है की फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन हीरो की शेल्फ लाइफ अधिक होती है और सलमान खान में तो एक्शन के साथ-साथ प्रेमी लड़के वाला एक अलग तरह का करिश्मा भी मौजूद है।

विज्ञापन
Happy Birthday Salman Khan Know About Actors Life From Childhood Till Now
सलमान खान - फोटो : फाइल

जहां आमिर खान को बुद्धिमान सुपरस्टार और शाहरुख खान को विदेशी दर्शकों का किंग माना जाता है, वहीं सलमान खान देसी दर्शकों में अपनी गहरी छाप छोड़ पाए हैं इसलिए उन्हें 'आम जनता का हीरो' कहा जाता है। औसाजा सलमान के करियर की शुरुआत की एक घटना याद करते हैं, "जब 'हम आपके हैं कौन सुपरहिट हुई थी' तब सलमान से पूछा गया था कि क्या वो फिल्म इंडस्ट्री के नए सुपरस्टार हैं? इसके जवाब में सलमान खान ने कहा की फिल्म इंडस्ट्री में एक ही सुपरस्टार है और वो हैं अमिताभ बच्चन। वो आज भी यही कहते हैं और ये उनकी विनम्रता को दर्शाता है।"

सलमान खान 'बीइंग ह्यूमन' नाम की एक संस्था चलाते हैं, जिसके जरिए वो कई गरीब लोगों की आर्थिक मदद करते हैं। इसलिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का 'परोपकारी स्टार' भी कहा जाता है। इन सबसे आम लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed