फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sangram Singh Birthday: 8 साल तक व्हीलचेयर पर थे संग्राम सिंह, फिर ऐसे तया किया पहलवान से अभिनय का सफर

Thu, 21 Jul 2022 08:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
happy Birthday Sangram Singh life and acting career Lesser Known Facts About commonwealth winning wrestler
संग्राम सिंह - फोटो : insta

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहचाने जाने वाले रेसलर संग्राम सिंह 21 जुलाई को यानी आज अपना 39 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। कॉमवेल्थ गेमों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले संग्राम सिंह का करियर अभिनेता के रूप में भी शानदार रहा है। अभिनय करने के साथ ही वह रियलिटी शोज में भी पार्टिसिपेट कर चुके है। हाल ही में वह लंबे रिलेशशिप के बाद एक्ट्रेस पायल रोहतगी संग शादी के बंधन में बंधे हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

happy Birthday Sangram Singh life and acting career Lesser Known Facts About commonwealth winning wrestler
संग्राम सिंह - फोटो : insta

21 जुलाई साल 1985 को रोहतक के छोटे से गांव मदीना में जन्मे संग्राम सिंह को इस मुकाम पर बेहद ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी को ही ताकत बनाया। संग्राम सिंह के पिता उमैद सिंह सेना में जवान थे, जो अब रिटायर्ड हैं, वहीं मां रमादेवी हैं, जो गृहणी हैं। 

happy Birthday Sangram Singh life and acting career Lesser Known Facts About commonwealth winning wrestler
संग्राम सिंह - फोटो : social media

जब 8 साल तक व्हीलचेयर पर रहे संग्राम सिंह
संग्राम सिंह पहलवानी के साथ ही अभिनय में भी खूब पसंद किए गए हैं। वहीं आज भी अक्सर वह मिट्टी के अखाड़े मे दांव पेच लगाते नजर आते हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था, जब संग्राम को पूरी तरह से 8 सालों के लिए व्हीलचेयर पर रहना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दरअसल बताया जाता है कि संग्राम सिंह को रुमेटोइड गठिया हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर रहना पड़ा था, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें कुश्ती के क्षेत्री में आगे बढ़ने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy Birthday Sangram Singh life and acting career Lesser Known Facts About commonwealth winning wrestler
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से किया था डेब्यू
संग्राम सिंह ने साल 2015 में आई फिल्म 'उवा' से अपनी शुरुआत की थी और इसके बाद वह सर्वाइवर इंडिया, द अल्टीमेट बैटल, नच बलिए 7, बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में भी दिखाई दे चुके हैं। कुछ समय पहले कंगना के शो लॉकअप में आने को लेकर भी संग्राम सिंह काफी एक्साइटेड थे, हाांलाकि उन्होंने पार्टिसिपेट नहीं किया था।

विज्ञापन
happy Birthday Sangram Singh life and acting career Lesser Known Facts About commonwealth winning wrestler
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : Instagram

ऐसे बनी पहलवान और टीवी एक्ट्रेस की जोड़ी
रेसलर संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। पायल और संग्राम की पहली मुलाकात आगरा-मथुरा हाइवे पर हुई थी, जहां पायल की कार खराब हो गई थी, अचानक वहीं से संग्राम सिंह गुजर रहे थे और उन्होंने दिल्ली तक पायल को लिफ्ट दी थी। इसके बाद दोनों फिलिंपिंस के एक शो में मिले और मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा और 12 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने बीते 9 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed