'बिदाई', 'कवच' और 'ससुराल सिमर' जैसी टीवी धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सारा खान का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2007 में स्टार प्लस पर आए सीरियल ‘सपना बाबुल का बिदाई’ में सारा खान ने साधना का किरदार निभाया था। इस सीरीयल से उन्हें घर घर में लोकप्रियता हासिल हुई। उनकी छवि एक सीधी साधी बहू की थी जो अपने परिवार के प्रति समर्पित रहती है। सारा इस सीरियल के जरिए कम समय में ही बेहद पॉपुलर हो गई थीं।
{"_id":"610cbc2e8ebc3ec1bb668dfa","slug":"happy-birthday-sara-khan-know-bidaai-actress-controversial-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संस्कारी बहू के तौर पर मशहूर हुई थीं 'साधना': झूठी शादी से लेकर लेस्बियन किस तक, जानिए सारा खान के विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संस्कारी बहू के तौर पर मशहूर हुई थीं 'साधना': झूठी शादी से लेकर लेस्बियन किस तक, जानिए सारा खान के विवाद
Fri, 06 Aug 2021 10:21 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
सारा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
- साल 2007 से 2010 तक बिदाई सीरियल खूब चला लेकिन शो खत्म होते ही साधना कहीं गुम होने लगी। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया। बिग बॉस में अली मर्चेंट के साथ उनकी शादी खूब चर्चा में रही थी। सारा और अली ने शादी के दो महीने बाद ही तलाक ले लिया था।
सारा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
- एक बार उन्हें पाकिस्तान में अपनी ड्रेस की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया था, एक बार मेरी ड्रेस की वजह से पाकिस्तान में बवाल मच गया था। मैं एक बार शूटिंग के बाद होटल की लॉबी में शॉर्ट्स पहनकर गुजर रही थी ये ऐसे शॉर्ट्स थे जो भारत में काफी कॉमन थे, लेकिन पाकिस्तान में यह बहुत अजीब माना गया। लोग मुझे धूरने लगे इसके बाद मैंने कपड़े बदलने में ही अपनी भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
- सारा खान का बाथटब में नहाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था। सारा के वीडियो को उनकी बहन आर्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। सारा का ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ ने तो उनके स्क्रीन शॉट भी ले लिए। हालांकि इसे कुछ सेकंड में ही डिलीट कर दिया गया था। बाद में सारा ने कहा कि गलती से ये वीडियो पोस्ट हो गया था।
विज्ञापन
सारा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
- एक बार सारा ने लेस्बियन किस की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इस फोटो में सारा अपनी साथी कलाकार और दोस्त पूजा बोस को किस करती नजर आ रही थीं। इस फोटो के सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ था। सारा ने खुद इस तस्वीर को अपने फ़ोन के डिस्प्ले पर डाला था।हालांकि उन्होंने इसे कुछ ही घंटों के भीतर हटा लिया मगर तब तक इसकी चर्चा पूरे मीडिया में जोर शोर से होने लगी।