फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कुंवर विक्रम सिंह' बन शाहबाज खान ने बनाई घर-घर में पहचान, सलमान खान की फिल्म में भी कर चुके हैं काम

Wed, 10 Mar 2021 10:56 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 10 Mar 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Shahbaz Khan: Know interesting facts about the Chandrakanta Serial Fame Actor
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत और बॉलीवुड इंडस्ट्री में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता शाहबाज खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने दमदार अभिनय के चलते उन्होंने हमेशा ही दर्शकों के दिल पर राज किया है। 90 के दशक के मशहूर धारावाहिक चंद्रकांता में कुंवर विक्रम सिंह के किरदार ने उन्हें एक अलग ही पहचान दी। यह किरदार निभाने के बाद शाहबाज ने घर घर में लोकप्रियता हासिल की। शाहबाज न केवल अपनी एक्टिंग की वजह से बल्कि अपने लुक के लिए भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। आइए जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेता के बारे में जानें कुछ रोचक बातें..

Happy Birthday Shahbaz Khan: Know interesting facts about the Chandrakanta Serial Fame Actor
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहबाज खान का जन्म 10 मार्च 1966 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। शाहबाज खान एक बेहतरीन अभिनेता हैं लेकिन ज्यादातर वो विलेन की भूमिका में ही नजर आए हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि शाहबाज खान एक प्रसिद्ध क्लास्किल सिंगर उस्ताद आमिर खान के बेटे हैं। शाहबाज को 'टीपू सुल्तान' सीरियल से पहला ब्रेक मिला और बाद में 'चंद्रकांता' सीरियल से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली।

Happy Birthday Shahbaz Khan: Know interesting facts about the Chandrakanta Serial Fame Actor
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहबाज खान धारावाहिकों के अलावा कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। मेरी आन, धरतीपुत्र, जय विक्रांत, जिद्दी, किला, मेजर साब, मेहंदी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, हिंदुस्तान की कसम, अर्जुन पंडित, बादल एजेंट विनोद, द हिरो और सलमान खान की फिल्म वीर में एक अहम किरदार निभा चुके हैं। हिंदी सिनेमा के अलावा शाहबाज पंजाबी, गुजराती और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। संगीत घराने से ताल्लुक होने की वजह से शाहबाज को भी संगीत से लगाव था लेकिन उनकी मां ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर बनाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Shahbaz Khan: Know interesting facts about the Chandrakanta Serial Fame Actor
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में शाहबाज का सिक्का नहीं चल पाया लेकिन उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया और अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वो चंद्रकांता के अलावा 'राम सिया के लव-कुश', 'युग', 'अफसर बिटिया', 'कर्मफल दाता शनि' जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Happy Birthday Shahbaz Khan: Know interesting facts about the Chandrakanta Serial Fame Actor
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते कुछ समय पहले शाहबाज खान सुर्खियों में आए थे क्योंकि उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। उस समय यह बात सामने आई थी कि मुंबई की ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शाहबाज खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया था। उनके ऊपर एक टीनेजर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। केस दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू की थी लेकिन इस मामले के बारे में कुछ पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed