फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेगन मार्कल को ‘घर तोड़ने वाली' और 'दुष्ट' महिला बताने पर ट्रोल हुईं सिमी गरेवाल, बाद में मांगी माफी

Wed, 10 Mar 2021 10:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 10 Mar 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
Simi garewal troll on tweet she called meghan markle evil and women who breaks house
सिमी गरेवाल, मेगन मार्कल - फोटो : ट्विटर, यूट्यूब

ब्रिटिश राजपरिवार के प्रिंस हैरी और बहू मेगन मार्कल का हाल ही में दिया हुआ इंटरव्यू काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर जहां कई यूजर्स मेगन के समर्थन में हैं तो वहीं कइयों ने उन्हें निशाने पर लिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी गरेवाल ने मेगन के इस इंटरव्यू को लेकर ट्वीट किया और अपना पक्ष रखा।

Simi garewal troll on tweet she called meghan markle evil and women who breaks house
सिमी गरेवाल - फोटो : फाइल

सिमी गरेवाल ने लिखा है- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये सब बातें मेगन मार्कल बोल रही हैं। एक भी शब्द नहीं। अपने आप को पीड़ित दिखाने के लिए वह झूठ बोल रही है। लोगों की सहानुभूति पाने के लिए वह रंगभेद का कार्ड खेल रही हैं। दुष्ट।'

Simi garewal troll on tweet she called meghan markle evil and women who breaks house
सिमी गरेवाल - फोटो : फाइल

एक अन्य ट्वीट में सिमी गरेवाल लिखती हैं कि 'बहुत से फैक्ट हैं, इन्हें पढ़ने की कोशिश करें और मैं ऐसी महिला की इज्जत नहीं करती जो आए और घर तोड़ दें। भरोसा हासिल करने में परिवार और शादी जैसे बंधन को सालों का समय लगता है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Simi garewal troll on tweet she called meghan markle evil and women who breaks house
मेगन मार्कल - फोटो : फाइल

सिमी के ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया। जिसके बाद उन्होंने कई यूजर्स को टैग करते हुए लिखा- मैं सहमत हूं। दुष्ट (Evil) शब्द काफी ज्यादा है।  इसके साथ ही सिमी ने अपने शब्द वापस लिए।




विज्ञापन
Simi garewal troll on tweet she called meghan markle evil and women who breaks house
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल - फोटो : इंस्टाग्राम

मेगन ने शाही परिवार को लेकर किए कई खुलासे
मेगन ने हाल ही में ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने कहा कि वह राज घराने में होने के बावजूद अकेला महसूस करती थीं। उनके बेटे आर्ची के रंग को लेकर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था। राज परिवार के सदस्य उनके बेटे के रंग को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। मेगन ने बताया कि रंगभेद का सामना करने की वजह से उनके मन में कई बार आत्महत्या करने का ख्याल भी आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed