{"_id":"60473bf54c772e49bc3e3eac","slug":"happy-birthday-sushant-singh-know-interesting-life-facts-of-savdhaan-india-show-host","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह रह चुके हैं इन हिट फिल्मों का हिस्सा, इस वजह से हो गए थे शो से बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत सिंह रह चुके हैं इन हिट फिल्मों का हिस्सा, इस वजह से हो गए थे शो से बाहर
बॉलीवुड और टीवी जगत के जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि सुशांत ने सावधान इंडिया जैसे शो को होस्ट कर घर-घर में लोकप्रियता हासिल की है। सुशांत ने साल 1988 में फिल्म सत्या से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से उन्हें एक दमदार पहचान मिली थी। आइए उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ खास और अहम तथ्यों के बारे में सबकुछ...
2 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : Twitter
सुशांत सिंह का जन्म 09 मार्च, 1972 में उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था। वह पेशे से एक एक्टर हैं और उनका मिजाज कुछ क्रांतिकारी किस्म का है। वो एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने न सिर्फ टीवी जगत बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। सुशांत कौन, जोश, जंगली, दम, डरना मना है, लक्ष्य, रक्त चरित्र जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभा चुके हैं।
3 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2002 में आई सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में सुशांत ने महान क्रांतिकारी सुखदेव की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में उनके किरदार और प्रभावशाली अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया था। सुशांत ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है। साल 2012 में सुशांत सावधान इंडिया से बतौर होस्ट जुड़ गए थे। जिसके बाद उन्हें घर घर में जाना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत बेबाकी से किसी भी अहम मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं जिसके चलते उन्हें कई बार नुकसान भी भुगतना पड़ जाता है। साल 2019 के अंत में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध करने पर उन्हें सावधान इंडिया से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुशांत सिंह ने मोलिना सिंह के साथ सात फेरे लिए थे और वह दो बच्चों के पिता है। इतना ही नहीं सुशांत एक लेखक भी हैं। कुछ समय पहले उनकी किताब 'क्वीन्स ऑफ क्राइम' रिलीज हुई थी। इन दिनों सुशांत अपनी नई वेब सीरीज जीत की जिद को लेकर चर्चा में हैं। इस वेबसीरीज में उन्होंने कर्नल रंजीत चौधरी का रोल निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।